ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

सिर पर कुल्हाड़ी मार कर सगे भाई की नृशंस हत्या, साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरूल बाजार का मामला
बोरदेही थाना क्षेत्र में घटनास्थल का मुआयना करते हुए एसपी सिमाला प्रसाद एक कलयुगी भाई ने अपने ही बड़े भाई की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर दी। मामला बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरूल बाजार का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुटी है। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। उधर बोरदेही थाना क्षेत्र में भी बीते दिनों रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला था। इस मामले में भी हत्या का संदेह है। सोमवार को एसपी सिमाला प्रसाद ने यहां मौका मुआयना किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरूल बाजार में बुधराम पिता गोविंदा पाटिल (38) की बीती रात में हत्या कर दी गई। कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर यह हत्या की गई है। हत्या का आरोप उसी के छोटे भाई कमलेश पाटिल पर है।
मृतक के बारे में बताया जाता है कि वह बिरूल बाजार में बस स्टैंड पर पोहा-जलेबी की दुकान चलाता था। इसी के चलते वह गुड्डू जलेबी के नाम से मशहूर था। हत्या क्यों की गई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन