Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

नर्मदा पुरम आयुक्त को कोई शिकायत जांच की उठी मांग
सारणी नगर पालिका परिषद सारणी में सीमेंट की बेंच लगाने के नाम पर लाखों रुपए का घोटाला किया गया सन 2020 में नगर पालिका ने 36 वादों में कमीशन की चाह में सीमेंटेड बेच लगाने के नाम पर हो रही गड़बड़ी से इनकार नहीं किया जा सकता है इसको लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री रवि मंडल ने नर्मदा पुरम आयुक्त को पत्र लिखकर जांच की मांग की है एक और जहां बेंच दो से ढाई हजार रुपए के हिसाब से बिक रही है वही नगर पालिका में बेंच लगाने के नाम पर तीन से 4 गुना अधिक भुगतान सप्लायर को हुआ है अगर मामले की जांच शुरू होती है तो दोषियों में खलबली मचना निश्चित है नगर पालिका सारणी में सीमेंट बेंच लगाने के नाम पर अधिक पैसा खर्च किया गया है यहां तक कि कमीशन पाने की चाह में बेमतलब की जगह पर भी बेंच रखी गई है जानकारी के अनुसार 2020 में पहली खेप में जेम पोर्टल के जरिए 36 वार्डों में 100 बेंच की सप्लाई का ठेका मोहम्मद ताज को दिया गया था एक दो बेंच मैं पैसे की बचत कम होगी इसलिए अधिक बेंच दर्शाने पर जोर दिया गया कई ऐसे जगह है जो सालों से वीरान पड़ी है वहां तो कई जंगल में तो कहीं अपने चाहे तो को खुश करने के लिए स्थलों पर बेंच रखकर इन सब ने सरकारी धन का भारी दुरुपयोग किया गया है
फर्म संचालक और अधिकारी हुए मालामाल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री रवि मंडल ने बताया कि अध्यक्ष पति और मोहम्मद ताज ठेकेदार ने मिलकर एक फैक्ट्री खोली है पूर्व में उसी ठेकेदार को जेम पोर्टल से 100 बेंच सप्लाई का ठेका दिया गया अध्यक्ष पति की छत्रछाया में कम नगमे बेंच रखकर पूरी 14 इंच का भुगतान सप्लायर को कराया गया फिर दोबारा इंक्वायरी के जरिए मोहम्मद ताज और एक पाथाखेड़ा के ठेकेदार ने सौ बेंच सप्लाई का ठेका लिया उसमें भी बड़ी मात्रा में धांधली की गई उसके बाद भी सप्लायर को बिल का भुगतान समय पर कर दिया गया बिलिंग करवाने में अध्यक्ष और नगर पालिका अधिकारी की सहमति थी अध्यक्ष पति के सबसे करीबी चाहते ठेकेदार की फॉर्म को दो बार सप्लाई का ठेका देकर एक बेंच का 3 से 4 गुना अधिक भुगतान दो सौ बेंच का लाभ पहुंचाया गया बिल पास होने पर बाकायदा हिस्सा पहुंचा दिया जाता है ऐसा ही खेल करके हर काम में अध्यक्ष पति नगर पालिका अधिकारी ठेकेदार मालामाल हो रहे हैं
अधिकारी एवं ठेकेदार का जांच में उलझना है
नगर पालिका सारणी में सीमेंट बेंच के नाम पर हुई गड़बड़ी की शिकायत नर्मदा पुरम आयुक्त को पहुंची है ऐसे में जांच की आंच में ठेकेदार नगर पालिका अधिकारी का झुलसना तय है फिलहाल शिकायत की खबर लगते ही जांच शुरू होने से पहले भुगतान करने वाले सतर्क हो गए वहां कार्यवाही से बचने के लिए रास्ता निकाल कर मामले को सुलझाने में जुटे हैं