मोहन शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया गुना
सलूजा ने संभाली सिरोंज नगर पालिका प्रत्यासियों को जिताने की जिम्मेदारी*
*सलूजा ने भाजपा प्रत्यासियों को जिताने दिया जीत का मंत्र*
सिरोंज। सिरोंज जनपद एवं नगरपालिका चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा ने रविवार को सिरोंज नगरपालिका चुनाव के सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में श्री सलूजा ने भाजपा प्रत्यासियों को संबोधित कर जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतकर हर वर्ग की चिंता कर रही हे। इसलिए भाजपा का कार्यकर्ता हर वार्ड में केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की शिवराज सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं को लेकर घर घर दस्तक दे। और मतदाताओं से इसकी चर्चा करे। साथ ही हितग्राहियों को प्राप्त लाभ की याद दिलाकर कहे आपको जो लाभ मिला वह भाजपा सरकार ने दिया है। हम सभी प्रत्यासी हितग्राहियों से भाजपा को जिताने आग्रह करेंगे तो निश्चित ही भाजपा के सभी प्रत्यासियों को नगर पालिका चुनाव में विजय मिलेगी। साथ ही हमारा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने का लक्ष्य रखे। बैठक में मुख्य रूप से सिरोंज विधायक माननीय उमाकांत शर्मा , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश यादव सहित नगरपालिका वार्ड के सभी पार्षद प्रत्यासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है