Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया

*भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर 14 कार्यकर्ता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित*
*गुना।* नगरीय निकाय चुनाव 2022 अंतर्गत गुना नगर पालिका परिषद में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे 14 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने को अनुशासनहीनता माना है। इसको ध्यान में रखते हुए गुना नगर पालिका चुनाव प्रभारी रघुनंदन शर्मा की अनुसंशा पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा गुना नगरपालिका क्षेत्र के 14 प्रत्यासी एवं भाजपा पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया हे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है। इनमें गुना नगर पालिका वार्ड 1 से पूर्व पार्षद गेंदालाल कुशवाह, वार्ड 10 से पूर्व पार्षद अजय ओझा, वार्ड 12 से पूर्व पार्षद जगदीश कुशवाह, वार्ड 13 से पूर्व पार्षद गोपाल शाहू, वार्ड 15 से प्रशांत सोनी, वार्ड 18 से अंसुल सेन, वार्ड 19 से प्रीति नरेश श्रीवास्तव, वार्ड 22 से संजय चौरसिया, वार्ड 22 से अविनाश सेन एवं कपिल राठौर, 31 से पूर्व पार्षद रामबाबू राठौर, वार्ड 31 से अमित राठौर, वार्ड 33 से बारेलाल धाकड़, वार्ड 35 से गुमान सिंह यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने कार्यकर्ताओं के निष्कासन को उचित बताते हुए कहा पार्टी विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा व शिकायत प्राप्त होगी उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए