Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


दिनाँक 26/06/2022 को सूचनाकर्ता सरस्वती बाई पति फागुसिंह उइके नि. ग्राम लिखड़ी थाना बोरदेही ने रिपोर्ट लिखवाई कि उसकी लड़की आवंतिका उइके उम्र 22 साल की दिनाँक 20/06/2022 को घर से जुन्नारदेव कालेज जाने का बोलकर स्कूटी लेकर निकली थी किन्तु वह जुन्नारदेव नही पहुँची तथा फोन भी नही उठाई तो थाना बोरदेही मे गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी तथा आज सूचना मिली कि बोरी सारणी रोड़ पर फारेस्ट नाका के आगे लड़की आवंतिका फांसी पर लटकी हुई है जो मर चुकी है पास मे ही स्कूटी भी खड़ी है। उक्त रिपोर्ट पर पुलिस थाना आमला मे मर्ग क्रमाँक 37/22 धारा 174 दप्रसं. के तहत कायम कर जाँच मे लिया गया।
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद, श्रीमान एसडीओपी महोदय मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी सीन आफ क्राइम होशंगाबाद श्री ऋषिकेश यादव, फिंगर प्रिंट प्रभारी बैतूल श्री आबिद अंसारी तथा बीएमओ आमला श्री अशोक नरवरे घटना स्थल पर उपस्थित होकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये गये। प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद प्रतीत होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा प्रकरण की बारिकी से जाँच कर खुलासा करने के निर्देश दिये गये। जाँच के दौरान परिस्थितिजन्य साक्ष्य व तकनीकि साक्ष्य एकत्र कर विश्लेषण किया गया तथा मृतिका के परिजनों से पूछताछ की गई। सीएचसी आमला से मृतिका की पीएम रिपोर्ट प्राप्त करने पर पीएमकर्ता डाक्टर द्वारा मृतिका की मृत्यु मानववध की प्रकृति का होना बताया गया। सबब उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर संदेही भानू साहू पिता धनाराम साहू निवासी ग्राम लिखड़ी को तलबकर पूछताछ की गई। जो भानु साहू कभी कुछ कभी कुछ बताकर गुमराह करता रहा। भानु साहू के बयान एवं प्रकरण मे आये परिस्थितिजन्य साक्ष्य मे विरोधाभास होने के कारण हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और बताया कि उसके मृतिका से करीब 3 – 4 वर्ष से प्रेम संबंध थे। शुरूआत मे सब ठीक ठाक चलता रहा किन्तु अभी करीब 3 माह से मृतिका भागकर शादी करने के लिये दबाव बना रही थी जबकि वह दूसरे समाज की होने के कारण शादी नही करना चाहता था। इसी बात को लेकर आये दिन झगड़ा भी होता था। मृतिका द्वारा शादी करने के लिये दबाव बनाने के कारण भानु साहू परेशान हो चुका था तथा मृतिका मान नही रही थी इसलिये भानु साहू ने उसे मारने का प्लान बना लिया और दिनाँक 19/06/2021 को जब वह अपनी बहन को छोड़ने के लिये पाठाखेड़ा सारणी गया तो वहां से फोन करके मृतिका को दूसरे दिन सुबह मिलने के लिये बोरी के पास सारणी रोड़ पर जंगल मे आने के लिये कहा। जब दूसरे दिन 20/06/2022 को सुबह मृतिका भानु साहू से मिलने के लिये बोरी सारणी रोड़ पर कारूमेटा के जंगल मे पहुँची तो भानु साहू भी पाठाखेड़ा से वहाँ आ गया और बातचीत करने के बहाने से झाड़ियों के अंदर नाला के किनारे ले गया और मौका देखकर पहले हाथों से उसका मुंह दबा दिया फिर गला दबाकर हत्या कर दिया। किसी को शंका न हो इसलिये स्वयं के गमछे से वही जामून के पेड़ में फंदा बनाकर मृतिका का शव फांसी पर लटका दिया। इसके बाद मृतिका का जैकेट और एक बैग को पास में ही गड्डे मे भरे पानी के अंदर पत्थर से दबा दिया और वहाँ से भागकर अपने घर चला गया। घर मे उसे ध्यान आया कि मृतिका का मोबाइल उसकी जेब मे रह गया है जिसमें व्हाट्सएप चैट मौजूद है, तो दूसरे दिन 21/06/2022 को पुनः बोरी सारणी रोड़ पर जंगल मे जाकर मृतिका की जेब से निकालकर लाया और बोरी पहुँचने से पहले घीसी गाँव के पास कच्चे रास्ते से जाकर मोबाइल को पत्थर से कुचलकर नाला में झाड़ियों के अंदर फेंककर वापस अपने घर चला गया। आरोपी भानु साहू के खिलाफ पर्याप्त साक्य्य होने से दिनाँक 03/07/2022 को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मृतिका के मोबाइल के टुकड़े बरामद कर लिया गया है। आरोपी को दिनाँक 04/07/2022 को विशेष न्यायालय बैतूल मे पेश किया जावेगा।
उक्त उल्लेखनीय कार्यवाही में श्रीमान एसडीओपी महोदय मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया के नेतृत्व में निरी. संतोष पन्दरे, सउनि. मूलचंद उनि. नितिन उइके, प्रआर. मनोज डेहरिया, प्रआर. बसंत उइके, आर. नागेन्र्द सिंह, आर. नीरज शेण्डे , आर. विवेक टैटवार की भूमिका रही।