Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


जब सांसद डीडी उइके को करना पड़ा असहज स्थिति का सामना, चुनाव प्रचार के दौरान युवाओं ने दागे तीखे सवाल
बैतूल। इन दिनों नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव भी चल रहे हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को भी चुनाव प्रचार के लिए गांव-गांव तक पहुंचना पड़ रहा है। अधिकांश जगह तो कहीं कोई विरोध जैसी स्थिति नहीं बन रही है और प्रचार करके जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी इत्मीनान से लौट जाते हैं, लेकिन सब जगह ऐसा नहीं हो पा रहा है। कुछ स्थानों पर इन्हें तीखा विरोध भी झेलना पड़ रहा है। सांसद डीडी उइके के साथ भी बीते दिनों एक जगह इसी तरह की असहज स्थिति बन गई।
बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक में स्थित डडारी कुटंगा गांव का बताया जाता है। यहां सांसद श्री उइके चुनाव प्रचार और जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे। उनके साथ भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह चौहान और जिला, जनपद, सरपंच पद के प्रत्याशी भी थे।
बताते हैं कि श्री उइके अपनी बात रख रहे थे, उसी बीच आदिवासी युवाओं ने सवालों की बौछार करते हुए उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों का हिसाब-किताब मांग लिया। युवाओं ने इस बात के आरोप भी लगाए कि आदिवासी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया गया। उन्होंने इस बात को लेकर भी आक्रोश जताया कि भीमपुर में जब उन पर कार्यवाही हुई तो कोई जनप्रतिनिधि बचाने नहीं आया।
उन युवाओं के सांसद श्री उइके जवाब नहीं दे पाए और उन्हें वैसे ही वापस लौटना पड़ा। इस पर युवा यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हमारी बातों का जवाब तो देते जाइए।