इरफान अंसारी रिपोर्टर
आकाशीय बिजली गिरने से 3 बच्चो की असामयिक मृत्यु होने पर चार- चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत।
कलेक्टर एसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी, घायल बच्चो के समुचित उपचार के दिए निर्देश।
आगर मालवा ।
आकाशीय बिजली गिरने से आगर मालवा जिले के सोयतखुर्द निवासी तीन बच्चो भोला पिता जगदीश, उम्र 16 वर्ष, कुंदन उर्फ़ अभिषेक पिता हरीशचंद्र उम्र 14 वर्ष, चंदन पिता हरीशचंद्र उम्र 11 वर्ष की आसामयिक मृत्यु हो गई है। प्रशासन द्वारा आरबीसी 6-4 के तहत कार्यवाही करते हुए बच्चो के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।


More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप