ब्रजेश सिंह रिपोर्टर


जिला मुरैना के अंबाह शहर के हाथी गड्ढा में फायरिंग करने का मामला सामने आया है | दरअसल,एक दुकानदार ने जब कुछ मनचलों से लड़कियों के कोचिंग संस्थान की तरफ आने से मना किया,तो एक युवक ने कोचिंग के बाहर ही फायरिंग कर दिया | इस घटना के बाद ही कोचिंग संचालकों ने मिलकर मनचलों के खिलाफ शिकायत की है दुकानदार विनय कुमार उपाध्याय (31) पिता राकेश उपाध्याय निवासी बरेह हॉल हाथी गड्ढा अंबाह ने बताया कि आज सुबह 8 बजे हाथी गड्ढा मोहल्ला वाले मकान में कोचिंग चलती है और मेरी कपड़े की दुकान है दुकान के पास रिषभ तोमर व दो अन्य व्यक्ति आए, जो वहां पर शोर कर रहे थे मैने उन लोगों से कहा कि यहां मत आया करो लड़कियां कोचिंग पढ़ती है इसी बात पर तीनों लोगों ने मां बहन की गलियां दी जब मेने गली देने से मना किया , तो रिषभ तोमर ने कट्टे से फायर कर दिया घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई जिसके बाद दुकानदार सहित कई कोचिंग संचालक थाने पर पहुंच गए पुलिस ने रिषभ तोमर सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 294, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है
अंबाह से ब्रजेश सिंह की रिपोर्ट

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन