Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्‍वालियर। 16.07.2022।* ग्‍वलियर पुलिस द्वारा *पुलिस अधीक्षक ग्‍वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे* के निर्देश पर *नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे* के द्वारा अपराधों की विवेचना के दौरान रहने वाली कमियों को सुधारने के उद्देश्‍य से मुरार अनुभाग के विवेचकों के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में *पुलिस अधीक्षक अजाक ग्‍वालियर रेंज श्री पंकज पाण्‍डेय* के अलावा नगर पुलिस अधीक्षक मुरार तथा सहायक जिला लोक अभियोजक अधिकारी श्री गोपाल सिकरवार, मनीष शर्मा के साथ मुरार अनुभाग के 25 सह उपनिरीक्षक व प्रधान आरक्षकगण उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रारंभ में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सभी विवेचकों को थाने में संपादित किये जाने वाले संपूर्ण कार्यो के संबंध में जानकारी दी साथ ही उनको बताया कि आप पुलिस प्रणाली का एक महत्‍वपूर्ण अंग है थानों की कार्यप्रणाली में विवेचकों का बहुत ही महत्‍वपूर्ण योगदान है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अजाक ग्‍वालियर रेंज ने कार्यशाला में उपस्थित सभी विवेचकों से कहा कि ड्यूटी के दौरान आपको अपने गणवेश के साथ-साथ आचरण को भी अच्‍छा रखने की आवश्‍यकता है इस प्रकार हम जनता के बीच पुलिस विभाग की छवि को अधिक अच्‍छा एवं उत्‍कृष्‍ट बना सकते है। उन्‍होने कार्यशाला में उपस्थित सह उपनिरीक्षक एवं प्रधान आरक्षकों को विवेचना संबंधी कार्य जैसे एफआईआर काटना, जप्‍ती पंचनामा तैयार करना, मैमो आदि तैयार करने की जानकारी दी साथ ही उनको विवेचना की बारिकियों से भी अवगत कराया। उन्‍होने कहा कि अपराध विवेचना करते समय आपको केस डायरी लेखन, गिरफ्तारी व जप्‍ती पंचनामा आदि बनाते समय विशेष ध्‍यान रखना चाहिये। उन्‍होने जप्‍ती माल के निराकरण, विवेचना में डिजीटल साक्ष्‍यों की उपयोगिता व अपराध निकाल में तकनीकी के उपयोग पर प्रकाश डाला, साथ कहा कि आप सभी प्रकरण की विवेचना को समय सीमा में पूर्ण कर आप पीडि़त कों न्‍याय तथा आरोपी को सजा दिला सकते है। कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों कों सहायक जिला लोक अभियोजको द्वारा विवेचना के दौरान आने वाली कानूनी समस्‍याओं की जानकारी दी साथ ही उनको निराकरण के उपायों से भी अवगत कराया, साथ ही माननीय न्‍यायालय की रुलिंग के हिसाब से किस तरह से विवेचना में एक-एक बिंदु पर गंभीरता से काम करना है इस संबंध में भी उपस्थित विवेचकों को जानकारी दी।