Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बदन सिंह नरवरिया रिपोर्टर

आज दिनांक 21 जुलाई 2022 को माँ रेवा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल & ट्रामा सेंटर, बड़वानी में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है,
जिसमें स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ डॉक्टर यशवंत कुमार ( MBBS,MD medicine,FICCC) और डॉ. रचना रावत ( MBBS, M.S.) प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा कैम्प का शुभारंभ किया गया जिसमे प्रथम मरीज श्रीमति मनोरमा साखी मैडम के स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया । इस कैम्प में ईसीजी, शुगर, ब्लड प्रेशर इत्यादि की जांच निशुल्क की गई है।
शिविर में मस्तिस्क, ह्रदय ,पेट, छाती, मनोरोग और मौसमी बीमारियो जैसे मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, पीलिया और समस्त प्रकार के स्त्रीरोग से संबंधित बीमारियों से ग्रसित 100 से अधिक मरीजों के द्वारा स्वास्थ्य लाभ लिया गया है | आज के विशाल स्वास्थ्य शिविर में हॉस्पिटल के सीईओ श्री डॉ मुकेश डोंगरे (पूर्व सैनिक)के कुशल मार्गदर्शन में डॉ बागुल, डॉ शोएब, डॉ भारत, डॉ सुनील, डॉ प्रेम, डॉ भावना,एवम नर्सिंग स्टाफ के द्वारा मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग किया।
अस्पताल प्रबंधक मधु चौहान, पीआरओ प्रकाश परमार, नरवरिया जी, राकेश लोधा, रोशन लोधा, प्रज्ञा सोनी एवं अस्पताल के सहयोगी स्टाफ ने मरीजो के खान पान एवम बैठक व्यवस्था में विशेष योगदान दिया।
माँ रेवा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री एन.आर. लोधा ने बताया की शहर में गरीबों को स्वास्थ लाभ देने के उद्देश्य से इस तरह के नि:शुल्क कैम्प का आयोजन किया जाता रहेगा।