Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

*फरियादी के परिजनों से झगडे के 05 लाख रूपयें मांगने वालों पर की कार्यवाही*

नातरा एवं झगड़ा प्रथा समाज के लिए एक दंश के रूप में है जिसके चलते इस कुरीति ने लोगों के नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं किया, फिर भी जिले में कुछ जाति वर्ग के लोग इस प्रथा से इस कदर घिर चुके हैं कि वह उसे त्यागना ही नहीं चाहते प्रशासन एवं शासन की कई पाबंदियों के बाद भी लोग एक दूसरे का नुकसान करने में जरा भी नहीं चूक रहे।
वही पुलिस टीम भी अपना काम बखूबी निभा रही है ऐसा ही एक मामला कोतवाली राजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत देखने में आया है जिसमें फरियादी से आरोपियों ने झगड़े के रूप में 5,00,000 रुपए मांगे। वहीं थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ जिला राजगढ़ द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
दिनांक 19.07.22 को फरियादी बंशीलाल पिता बग्गा जी तंवर उम्र 50 साल नि0 ग्राम रूगनाथपुरा, थाना राजगढ़ ने रिपोर्ट किया कि, आज से करीब 4-5 साल पहले मेने मेरी लडकी की सगाई ग्राम जीरापुर के गजराज पिता शिवचंद से की थी अभी कुछ दिन से शिवचंद लगातार मेरे पास आया ओर बोला की में सगाई नहीं करूंगा बदले में मुझे नातरे झगडे के 05 लाख रूपये दो नहीं तो में गांव में नुकसान करूंगें। दिनांक 19.07.22 को मैं तथा लालसिंह एवं गांव के कुछ लोग साथ में थे जेसे ही हम लोग दरगाह के सामने गेट के पास पहुचे तो ग्राम जीरापुर के 1. शिवचंद तंवर, 2. प्रेमसिंह तंवर, 3. केशर तंवर, 4. गजराज तंवर सर्व नि0 जीरापुर चारों मिले ओर बोले की झगडे के 05 लाख नहीं दे रहे हो ओर इसी बात को लेकर आरोपीयों ने फरि. के साथ गंदी गंदी गालियां देकर मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी।
फरियादी की रिपोर्ट को थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपीयों 1. शिवचंद तंवर, 2. प्रेमसिंह तंवर, 3. केशर तंवर, 4. गजराज तंवर सर्व नि0 जीरापुर के विरुद्ध थाना राजगढ़ में अप.क्र. 482/22 धारा 384, 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत पंजीबद्ध जाकर विवेचना में लिया गया।