Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक शर्मा रिपोर्टर

*फरियादी के परिजनों से झगडे के 08 लाख रूपयें मांगने वालों पर की कार्यवाही*
नातरा एवं झगड़ा प्रथा समाज के लिए एक दंश के रूप में है जिसके चलते इस कुरीति ने लोगों के नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं किया, फिर भी जिले में कुछ जाति वर्ग के लोग इस प्रथा से इस कदर घिर चुके हैं कि वह उसे त्यागना ही नहीं चाहते प्रशासन एवं शासन की कई पाबंदियों के बाद भी लोग एक दूसरे का नुकसान करने में जरा भी नहीं चूक रहे।
वही पुलिस टीम भी अपना काम बखूबी निभा रही है ऐसा ही एक मामला कोतवाली राजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत देखने में आया है जिसमें फरियादी से आरोपियों ने झगड़े के रूप में 8,00,000 रुपए मांगे। वहीं थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ जिला राजगढ़ द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
दिनांक 19.07.22 को फरियादी शोभाराम पिता प्रभुलाल गुर्जर नि0 ग्राम प़्रथ्वीरपुरा, थाना राजगढ़ ने रिपोर्ट किया कि, ग्राम मानपुरा थाना कुरावर के अमर सिंह गुर्जर की लडकी का सम्बंध सिंगापुरा के महेन्द्रसिंह के साथ हुआ था। परन्तु मेरी लडकी हेमा करीब 01 साल पहले अपनी मर्जी से मेरे गांव के बबलू गुर्जर के साथ चली गई। इसी बात को लेकर दिनांक 17.07.22 के रात्री करीब 03 बजे बात है, ग्राम सिंगापुर के महेन्द्र गुर्जर, हरिओम गुर्जर, व भगवानसिंह गुर्जर तीनों मेरे खेत व मेरे ही गांव के कालू गुर्जर व मोरसिंह गुर्जर की मक्का उखाड कर नुकसान कर रहे थे। जिन्हे मेरे टार्च की रोशनी में अच्‍छी तरह पहचान लिया था, हम चिल्लाये तो तीनों मक्का‍ व सोयाबीन उखाड के भागने लगे व कहने लगे की तुम्हारे गांव का बबलू, भगा ले गया है एवं झगडे के 08 लाख नहीं दिये इसलिए फसल का नुकसान किया है। समय पर झगडे के पैसे नहीं दिये तो फसल काटकर ओर नुकसान करेगे।

फरियादी की रिपोर्ट को थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपीयों 1. महेन्द्र गुर्जर, 2. हरिओम गुर्जर, व 3. भगवान सिंह गुर्जर के विरुद्ध थाना राजगढ़ में अप.क्र. 478/22 धारा 384, 427, 34 भादवि के तहत पंजीबद्ध जाकर विवेचना में लिया गया।