Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*तूफान गाड़ी में अंदर व ऊपर ठूंस ठूंस कर सवारी बैठाने, एवं वाहन में बैठे लोगों का जीवन संकट में डालते हुए लापरवाही व उतावलेपन से वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही।*

जिला पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भापुसे ) के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गाय है कि निर्धारित संख्या से अधिक सवारी ढोने एवं लापरवाही से वाहन चलाकर लोगो का जीवन संकट में डालने वालों के विरुद्ध कि गई कार्यवाही ।

उसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्यावरा श्रीमती नेहा यादव के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई
आज दिनांक 19.07.2022 को प्रात: 10.30 बजे करीबन एक तूफान गाडी क्रमांक आर जे 17 टी.ए. 0880 में चालक इमरान खान निवासी ग्राम बाँसखेड़ा तहसिल मनोहर थाना जिला झालावाड़,(राजस्थान ) कि राजगढ़ तरफ से आरहा था जिसने अपनी गाडी के अंदर एबं छत के ऊपर बैठाकर कई लोगो के जीवन को संकट मे डालते हुए लापरवाही व उतावलेपन से चलाता हुआ राजगढ़ से ब्यावरा की ओर आ रहा था जिससे उक्त तूफान वाहन में बैठे लोगो को चोट लगने की पूरी संभावना थी। रिपोर्ट पर तूफान वाहन चालक इमरान खान निवासी ग्राम बाँसखेड़ा तहसिल मनोहर थाना जिला झालावाड़ (राजस्थान) के विरूद्ध अपराध क्रमांक 217/2022 धारा 279 भादवि 66/192 ए, 39/192(1), 184, 180, 3 मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ व एसडीओपी ब्यावरा के निर्देशन मे त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान तूफान वाहन RJ 17 TA 0880 को जप्त किया गया एवं आरोपी चालक इमरान खान निवासी ग्राम बाँसखेड़ा को अभिरक्षा मे लिया गया । जप्तसुदा तूफान वाहन चालक द्वारा परमिट की शर्तों का उल्लंघन किया गया एवं वाहन चालक पर लाइसेंस भी नहीं पाया गया !

उक्त कार्यवाही में थाना देहात ब्यावरा थाना प्रभारी एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही !