Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*एमपी वुमेन हॉकी अकादमी में अध्ययनरत छात्राओं को सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में दी जानकारी*
ग्वालियर। 21.07.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे* के निर्देश पर चलाये जा रहे ‘‘सायबर काईम अवेयरनेस’’ प्रोग्राम के तहत आज दिनांक को रहे ‘‘एमपी वुमेन हॉकी अकादमी ग्वालियर’’ ग्वालियर में सायबर क्राईम अवेयरनेस विषय पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के कार्यालयीन स्टाफ एवं अध्ययनरत लगभग 50 छात्राओं ने सेमीनार में भाग लिया। इस सेमीनार का प्रारंभ *अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर-पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डौतिया* द्वारा अपने उद्बोधन से किया गया। एएसपी क्राईम द्वारा सेमीनार में उपस्थित सभी अकादमी स्टाफ एवं छात्राओं को सायबर अपराधों से जुड़ी विभिन्न केस स्टडीज से अवगत कराया। उन्होने वर्तमान में पुलिस के पास आने वाली सायबर अपराध संबंधी शिकायतों को साझा किया। जिनमें उनके द्वारा मुख्यतः सेक्सट्रार्सन, सोशल मीडिया फ्रॉड, कॉल सेंटर के माध्यम से फ्रॉड, लॉटरी फ्रॉड आदि के संबंध मे व्याख्यान दिया गया। सेमीनार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को एएसपी क्राईम द्वारा स्‍मार्ट फोन को उपयोग करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतें इस विषय पर भी प्रकाश डाला गया साथ ही उनको सायबर अपराधों से बचने के उपायो से भी अवगत कराया और प्रोत्साहित किया। सेमीनार में उपस्थित ग्वालियर सायबर सेल प्रभारी उनि रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा सेमीनार में उपस्थित छात्राओं तथा संस्थागत कर्मचारियों को वीडियो ग्राफी के माध्यम से फायनेंशियल फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, जॉव फ्रॉड, मेट्रोमोनियल फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, स्टॉकिंग, बुलिंग, रेनसमवेयर, मालवेयर आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवं ग्वालियर पुलिस द्वारा सायबर अपराधों की रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। सायबर काईम अवेयनेस की ओर ग्वालियर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये प्रोग्रामों का मुख्य उद्देश्य आने वाली नवीन पीढ़़ी को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करना है। जिससे भविष्य में सायबर संबंधी अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।
इस सेमीनार में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध के साथ-साथ प्रभारी सायबर सेल उनि0 रजनी सिंह रघुवंशी, आर. कपिल पाठक सायबर सैल, ग्वालियर तथा एमपी वुमेन हॉकी अकादमी ग्वालियर का समस्त स्टाफ के साथ-साथ छात्राऐं भी मौजूद रहे।