स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

कांग्रेस की 6 सीट तो एक निर्दलीय प्रत्याशी जीते
प्रशासन के द्वारा पत्रकारों को कवरेज करने से रोका गया, मतगणना स्थल तक नहीं पहुंचने दिया
खिलचीपुर न्यूज नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण की मतगणना आज बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई जिसमें, मतगणना का स्थानीय केंद्र शासकीय कन्या शाला हाई सेकेंडरी स्कूल मैं मतगणना संपन्न हुई जिसमें निर्वाचन अधिकारी पल्लवी वैद्य एवं प्रेषक द्वारा निर्धारित समय पर समय 9:00 संपन्न कराई गई। जिसमें आठ प्रत्याशी भाजपा महारथियों ने विजय प्राप्त की। वहीं कांग्रेस के छह प्रत्याशी एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी विजय हुए। जिन की सूची इस प्रकार है।इस दौरान मतगणना केंद्र पर कवरेज करने गए पत्रकारों को कवरेज करने से रोका गया। वही बमुश्किल पत्रकार और पुलिस प्रशासन के बीच कहासुनी देखने को मिली बड़ी मशक्कत के बाद पत्रकारों को मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया गया। वही मतगणना केंद्र पर पत्रकारों के लिए अलग केंद्र बनाया गया था जहां पर बैठने की व्यवस्था की गई थी इस दौरान पत्रकार कैसे मतगणना केंद्र पर कवरेज करें इसको लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला वही ऐसा पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया को मतगणना केंद्र के दूर रखा गया इस बीच कवरेज करने से प्रशासन के द्वारा पत्रकारों दुर रख कर देखने को मिला। वही मतगणना पूर्ण होने के पश्चात विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए!!

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है