“पत्रकारिता की साख बचाने 26 मार्च को बड़ी बैठक, ब्लैकमेलिंग और फर्जी पत्रकारों पर कड़ा एक्शन तय
”
कटनी। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक 26 मार्च, गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे स्थानीय शहीद स्मारक (स्टेट बैंक के समक्ष) में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।
संगठन मंत्री संजीव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया जाएगा। चर्चा के बाद सामूहिक रूप से निर्णय लिए जाएंगे।
परिषद के प्रवक्ता अनिरुद्ध बजाज ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है।
बैठक का एक प्रमुख एजेंडा उन कथित पत्रकारों पर कार्रवाई को लेकर रहेगा, जो पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग, ठेकेदारी और अन्य अनुचित गतिविधियों में लिप्त बताए जा रहे हैं। परिषद ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार करते हुए संगठन की गरिमा बनाए रखने और वास्तविक पत्रकारों की छवि को सुरक्षित रखने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।
इस बैठक को पत्रकारिता की विश्वसनीयता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

More Stories
ऐतिहासिक धरोहर पर भूमाफियाओं की नजर, विजयराघवगढ़ में फिर शुरू हुआ अवैध प्लाटिंग का खेल नियम-कानूनों को ठेंगा, शारदा मंदिर और किले से जुड़ी भूमि पर खुलेआम काटे जा रहे प्लाट
प्यार के आगे फीकी पड़ी मजहब और सलाखों की दीवार: सतना की महिला जेल अधिकारी ने पूर्व कैदी संग रचाई शादी
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़:- हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला ने महेंद्र गोयनका से संबंधित एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग (recuse) कर लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने मामले पर असंतोष व्यक्त करते हुए टिप्पणी की, “इस केस में कौन हैं महेंद्र गोयनका,” और इसके पश्चात उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।