Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन मेवाड़ रिपोर्टर


उज्जैन पुलिस ने हरियाणा की मेवात गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी के 14 आयशर ट्रक जप्त किए हैं। जिनकी कीमत दो करोड़ से अधिक बताई जा रही है। पकड़े गए बदमाश पूरे भारत में घूम कर वारदातों को अंजाम देते थे।

वॉइस ओवर
आज शाम को एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बड़नगर पुलिस ने हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मेवात गैंग के यह बदमाश भारत के अलग-अलग प्रदेशों में जाकर वहां वाहन चोरी सहित अन्य वारदातों को अंजाम देते हैं। एसपी ने बताया कि पिछले दिनों बडनगर से तीन आईसर ट्रक चोरी हो गए थे जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी। इस दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस हरियाणा पहुंची यहां से यह दो बदमाश पकड़े गए जिन्हें उज्जैन लाकर की गई पूछताछ में उन्होंने मध्यप्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में ट्रक चुराने की वारदात कबूल की है। इनकी निशानदेही से अभी तक कुल 14 आयशर ट्रक जप्त किए जा चुके हैं जिनकी कीमत दो करोड से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेकर उनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

बाइट सत्येंद्र कुमार शुक्ला
एसपी उज्जैन