Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति




भीमसेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. राजेश कुमार अहिरवार ने प्र तयशासन के समक्ष उठाए सवाल
भीमसेना प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर पर एफआईआर का मामला, सौंपा ज्ञापन
फोटो-
बैतूल। भीमसेना के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर पर एफआईआर का मामला तूल पकड़ने लग गया है। मंगलवार को इस मामले में भीमसेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजी. राजेश कुमार अहिरवार ने बैतूल में दर्जनों भीम सैनिकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर भीम सैनिक पंकज अतुलकर के पक्ष में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जिला प्रशासन के समक्ष सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश में कानून एक है तो फिर कार्रवाई में जिला प्रशासन द्वारा पक्षपात क्यों किया जा रहा है?
दरअसल, भीम सेना प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर द्वारा नगरी निकाय चुनाव के दौरान अंबेडकर चौक पर विभिन्न मुद्दों को लेकर सांसद का पुतला दहन किया गया था। इसके बाद भाजपा के गंज मंडल प्रभारी के आवेदन के आधार पर गंज थाने में पंकज अतुलकर के खिलाफ आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पंकज अतुलकर का कहना है कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान ही बैतूल विधायक द्वारा भी पोलिंग बूथ के सामने आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया था फिर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई? भीम सैनिकों द्वारा अब मांग की जा रही है कि बैतूल विधायक पर भी कार्रवाई की जाए अथवा भीम सेना प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर पर की गई एफआईआर समाप्त की जाए।
— पंकज ने जनता की परेशानी को लेकर किए थे सांसद से सवाल–
कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में भीम सेना ने उल्लेख किया कि 8 जुलाई को बैतूल नगर पालिका परिषद चुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया चल रही थी, तब कांग्रेस विधायक निलय डागा ने अपने समर्थको के साथ जाकिर हुसैन वार्ड जाकर हंगामा किया। मतदाताओं को प्रभावित करने की नियत से हंगामा किया गया था। पुलिस प्रशासन को अपशब्द कहते हुए क्षेत्र में दंगे फैलाने तक की धमकी दी गई। भारी बारिश से जनता को परेशानी हो रही थी, जगह जगह लोग बह रहे थे, इस पर भीमसैनिक पंकज अतुलकर ने सांसद से सवाल किये फिर विरोध किया। विरोध में वह केवल अकेले थे फिर क्यों उन पर कार्यवाही की गई। बैतूल विधायक द्वारा अपशब्दों का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल है। सभी के पास मोबाईल में सुरक्षित है। भीम सेना ने मांग की है कि भारतीय संविधान में कानूनी धाराएं सभी के लिए समान है। पंकज अतुलकर पर की गई कार्यवाही को समाप्त किया जाये अथवा बैतूल विधायक पर भी समानता का भाव रखते हुए कार्यवाही की जाए।
–कलेक्टर ने भीम सैनिकों को किया आश्वस्त–
प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर ने भीमसैनिको को आश्वस्त किया है कि नियमानुसार विधायक पर कार्यवाही होंगी, पत्राचार किया गया है, उच्च अधिकारियों से अनुमति लेने के पश्चात कार्यवाही जरूर होंगी।

पुलिस अधीक्षक ने भी उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन की प्रतिलिपि महामहीम राष्ट्रपति, गृहमंत्री, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग को भी प्रेषित की गई है।