Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बीसीसीएल ने वित्तीय वर्ष 21-22 में 32 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कोयला उत्पादन का लक्ष्य 40 मिलियन टन रखा गया है। इसके लिए 21 खदानों को चिह्नित किया गया है, जहां से कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। जल्द ही यह खदानें खुलेंगी। यह बातें बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता ने कहीं।

कोयला भवन में बीसीसीएल की 51वीं वार्षिक आमसभा की बैठक में सीएमडी ने कहा कि वित्तीय वर्ष में जमीन की समस्या को देखते हुए अंडरग्राउंड माइंस से खनन का दायरा बढ़ाया जा रहा है। वहीं बैठक के बाद उन्होंने बताया कि उत्पादन, प्रेषण, ओबी हटाना, पर्यावरण गतिविधि, कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व, कल्याण व शैक्षणिक योगदान, गुणवत्ता तथा सुरक्षा को और उन्नयन करने से संबंधित वाशरियों का निर्माण एवं नवीकरण आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही कई प्रस्ताव पारित किए गए। उन्होंने बताया कि बीसीसीएल में 15 बिलियन टन कोकिंग कोल का स्टाॅक है। कंपनी ने इस साल 111 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। साथ ही कोयले की बिक्री से 15,900 करोड़ रुपये आए हैं। इसमें पिछले बकाये का 3,500 करोड़ रुपये शामिल है। कंपनी 15 सीएसआर प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है। झरिया मास्टर प्लान पर भी प्रबंधन का ध्यान है।