महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के निर्देशानुसार शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील…….

इस दौरान कहा गया कि पर्व के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अल्पसंख्यक समुदाय का पाक-ए-माह-रमजान चल रही है। ऐसी स्थिति में किसी को भी जबरन रंग नहीं लगाना है। सोशल मीडिया पर पुलिस की निगाह बनी रहेगी। किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट करने वालो को किसी भी सुरत में बख्सा नहीं जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा उल्लंघन करने पर डीजे उपकरण जप्त किए जाएंगे और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी साथ ही बाहर से आने वाले वाले व्यक्तियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया और किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस पहल के चलते कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे ने कहा नागरिकों की सुरक्षा और पर्व की शांति बनाए रखना प्राथमिक उद्देश्य है और नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई ढील नहीं दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान मे रखते हुवे । अगर कोई समाज में दुष्प्रचार या दंगे जैसे माहौल बनाने की कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
गणमान्य नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, समन्वय और परंपरा के अनुरूप मनाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रभावित स्थानों पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….

More Stories
*आईपीएल में माननीय राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेशों की पालना सुनिश्चित करेंआईपीएल के आयोजन के लिए समस्त आवश्यक* *इंतजाम हों सुनिश्चित*
16 अप्रेल को आयोजित होगा जिलास्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम*
केन्द्रीय जेल सागर में निरुद्ध आजीवन कारावास से दंडित 9 बंदियों को किया गया रिहा