आज जवाहर कला केंद्र, जयपुर में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा आयोजित “भारत की विश्व विरासतः राजस्थान” प्रदर्शनी में सम्मिलित होकर
राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, वीर गाथाओं, गौरवशाली इतिहास एवं अद्वितीय स्थापत्य परंपराओं को निकट से जानने और समझने का अवसर मिला।
यह प्रदर्शनी राजस्थान के यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों तथा उसकी समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को दुर्लभ अभिलेखीय दस्तावेजों और सुव्यवस्थित प्रदर्शनों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत करती है।
राजस्थान की धरती शौर्य, त्याग, कला और संस्कृति की अमूल्य निधि है। ऐसी प्रदर्शनी नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

More Stories
*डॉ.भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति विधि व्याख्यान आयोजित
*बड़झिरी में अग्नि दुर्घटना पीड़ितों को एसडीएम में राहत सामग्री का वितरण किया* हरदा टिमरनी विकासखंड के तहसील रहटगांव के वनाँचल के ग्राम बड़झिरी मे शनिवार को अचानक आग लगने से 08 परिवारो के बसेंवसाऐ घर जल गए, आगजनी की इस दुखद घटना मे परिवार के पास तन पर पहने कपड़ो के अलावा कुछ नहीं बचा, पूर्ण रूप से घर जलकर नष्ट हो गए तथा खाद्यान्न, कपडे, बर्तन सभी आगजनी मे नष्ट हो गए। इस दुखद घटना से आहत होकर अनुविभागीय अधिकारी टिमरनी संजीव कुमार नागु ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पीड़ित परिवारो को तात्कालिक सहायता के रूप मे खाद्यान्न, बिस्तर एवं कपड़ो की व्यवस्था कर पीड़ित परिवारो के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त की एवं परिवार के सदस्यों को सहायता के रूप मे महिलाओ को साडी, पेटीकोट, ब्लाउज एवं पुरुषो को धोती, बिछाने की दरियाँ, ओढने के कम्बल व अनाज, आटा, गेहूं, दाल, चावल, तेल, मिर्च व नमक मसालो की खाद्यन किट प्रदान की। इस दौरान शासकीय अनुदान आरबीसी 6(4) के तहत स्वीकृति हेतु आश्वस्त किया गया।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा तांत्रिक और पाखंडीओ पर कार्यवाई ऍक्शन मोड पर तंत्र-मंत्र,अंधविश्वास मे जनता को सतर्कता संदेश…..