Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर

*विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक संपन्न*


विश्व हिंदू परिषद बैतूल के तत्वाधान में विभाग बैठक सरस्वती शिशु मंदिर कलापाठ मे प्रान्त सयोजक सुशील सुड़ेले,के आतिथ्य में आयोजित की गई बैठक में संगठन के विभाग मंत्री प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की आगामी आने वाले कार्यक्रम अखंड भारत संकल्प दिवस बजरंग दल की साहसिक की यात्रा बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस कार्यक्रम बृहद हित चिंतक अभियान प्रत्येक जिलों की प्रखंड खंड एवं ग्राम इकाइयों में कार्यक्रम संपन्न हो इस हेतु कार्यकर्ता अभी से तैयारी करना प्रारंभ करें एवं प्रत्येक जिलों से बजरंग दल की बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में कार्यकर्ता सम्मिलित हो इस तरफ भी ध्यान देने की आवश्यकता है। वही संगठन के विस्तार करते हुए श्री चतुर्वेदी ने जिला गौ संवर्धन परीक्षक सुमित अहिरवार, गो विज्ञान परीक्षा प्रमुख राहुल कोडले, धर्म रक्षा प्रमुख राजेश चौहान , दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका शिल्पा महाते, दुर्गा वाहिनी नगर सह संयोजिका मीना धोटे सहसंयोजक चिचोली जमुना प्रसाद यादव जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी दीपा कौशल सत्संग प्रमुख दुर्गा वाहिनी छमा मालवी के नवीन दायित्व की घोषणा की गई।
मध्यभारत प्रांत संयोजक सुशील सोडले जी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद संतों के मार्गदर्शन से चलने वाला संगठन है और विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ता देव तुल्य कार्यकर्ता है हमें संगठन का कार्य करने को मिला यह हमारा सौभाग्य है यह मानकर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करना चाहिए हमें चाहिए कि जिले की प्रत्येक ग्राम इकाई में हमारी समितियां हो हर ग्राम में बजरंग दल का कार्यकर्ता हो और प्रत्येक समितियों में हमारे स्थापना दिवस के कार्यक्रम एवं सत्संग के कार्यक्रम अनिवार्य रूप से होना ही चाहिए श्री सुड़ेले ने कहा कि बजरंग दल 2005 से प्रतिवर्ष जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में है स्थित बाबा बुढ़ा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए साहसिक यात्रा निकालता है इसकी मान्यता है कि रावण के परदादा पुलस्त्य ऋषि की तपस्या से स्थापित यह स्फटिक का शिवलिंग पूरे विश्व में एक ही है इस यात्रा में पूरे देश से बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मिलित होकर मध्य भारत प्रांत के कार्यकर्ता भी 31 जुलाई को निकलेंगे विभाग के तीनों जिले से भी कार्यकर्ता यात्रा में सम्मिलित हो। बैठक में मुख्य रूप से प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख दीपक राज सोनी, विभाग संयोजक कृष्णकांत गावंडे, विभाग धर्मचार्य प्रमुख रुपेश यादव ,जिला उपाध्यक्ष सीमा मिश्रा ,जिला मंत्री राजेश प्रजापति, मुलताई जिला मंत्री सुनील भारद्वाज ,हरदा जिला मंत्री मनीष शर्मा ,बेतूलजिला सह मंत्री विशाल भौरासे, जिला सह मंत्री मनीष रघुवंशी, जिला गौ सेवा प्रमुख राजू ठाकुर प्रयाग नावगे, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख मधु देवहरे जिला धर्म प्रसार संयोजक कमलेश प्रजापति कपिल पवार ,रवि वर्मा ,यस वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे