*गुजरात का 19 साल का लड़का अश्लील वीडियो बनाकर महिलाओं से रकम ऐंठता था, मुंबई में अरेस्ट*

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस ने एक ऐसे शातिर युवक को पकड़ा है, जो महिलाओं को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठता था। वह युवक महज 19 साल का है, लेकिन बड़ी-बुरी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा। उसके बारे में अभी मुंबई पुलिस के डीसीपी संजय पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। डीसीपी ने कहा कि, युवक ने अपना गुनाह कर लिया है।
डीसीपी संजय पाटिल बोले कि, उक्त युवक गुजरात का रहने वाला है। मुंबई में उसे 22 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अश्लील क्लिप बनाने के लिए तस्वीरों का इस्तेमाल किया और उसी को हटाने के लिए पैसे वसूले। डीसीपी ने कहा कि, युवक ने यह कुबूल लिया है कि वह सोशल मीडिया से महिलाओं की तस्वीरें लेता था और उसमें कुछ अश्लील क्लिप जोड़ता था। फिर वह उनके पास पहुंचता और सामग्री को हटाने के एवज में पैसे वसूलता था।
डीसीपी ने आज बताया कि, उक्त युवक को मुंबई पुलिस ने 29 जुलाई तक कस्टडी में लिया है। उसने और क्या-कुछ किया, ये बातें पता की जाएंगी।

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*