शेख़ आसिफ़ न्यूज़24×7इंडिया खंडवा
यूरोप प्रवास से लौटे राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्राप्त पूर्व डीएसपी श्री तोमर का सद्भावना मंच ने किया सम्मान।
*स्कॉटलैंड पैटर्न पर देंगे पुलिस प्रशिक्षण।*
महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्राप्त, राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा कई पुरस्कार प्राप्त पूर्व डीएसपी एवं सद्भावना मंच उपाध्यक्ष श्री आनंद तोमर का सद्भावना मंच ने शुक्रवार शाम माली कुआ स्थित कार्यालय में स्वागत कर सम्मानित किया। मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन तथा सदस्यों ने शाल तथा पुष्पाहार से अतिथियों का सम्मान किया। ज्ञात रहे पूर्व डीएसपी श्री आनंद तोमर ने अपने यूरोप प्रवास के दौरान स्कॉटलैंड में वहां के स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कम्युनिटी पुलिसिंग से संबंधित जानकारियां प्राप्त की जिसे वह पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षणार्थियों से साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि श्री तोमर खंडवा के लिए गौरव हैं। उन्होंने पूर्व डीएसपी श्री तोमर के स्वदेश लौटने पर स्वागत करते हुए कहा की श्री तोमर को उनके कार्यकाल के दौरान देश व प्रदेश सरकार ने कई बार पुरस्कृत किया है। स्वागत से अभिभूत होकर श्री तोमर ने कहा खंडवा सद्भावना मंच सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है तथा शिक्षा ,खेल ,समाज सेवा आदि क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करता आया है। कार्य क्रम को डॉक्टर जगदीश चंद्र चोरे आनंदपाल तोमर ,देवेंद्र जैन ,चंद्र कुमार सांड, राजीव शर्मा उदय मंडलोई मनीष करे , राजेन्द्र पाराशर, नारायण फरकले ,राधेश्याम शाक्य गणेश भावसार, श्याम शुक्ला रजत साहनी सदानंद यादव सुभाष शर्माआदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जगदीश चंद्र चोरे ने किया तथा आभार चंद्रकुमार सांड ने माना।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है