Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

राजोद-भाजपा के नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस ग्राम लाबरिया से प्रारंभ होकर संदला, सलवा,रानीखेडी होते हुए राजोद पंहुचा।राजोद उपज मंडी में विजय जुलूस समापन हुआ। इस दौरान अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कृषि उपज उप मंडी राजोद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव द्वारा जनपद पंचायत की जीत को कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत बताते हुए सभी को बधाई दी। वहीं करीब 50 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें नवनिर्वाचित संरपच राहुल ओसारी नंदलाई, रतनलाल ओसारी नंदलाई, दशरथ जाट , जगदीश जाट, गोविंद जाट, दिनेश जाट बरमखेडी , सचिन जाट,दीपेश जाट, अनिल,सोनु, विष्णु गिरी गोस्वामी, भेरूलाल कटारा आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रितिनीती प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की सभी को पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर सदस्यता दिलवाई गई इस दौरान नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह सलवा,सांसद प्रतिनिधि बलबहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं दिपक फेमस,जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दिक्षित एवं सुनील वसुनिया, जनपद सदस्य अंकित पाटिदार, नारायण मारु, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओपी मेहता, भाजपा नेता अमृत पायल, रामेश्वर चोधरी, राधेश्याम डावर, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं मोजुद रहे।