
युवा भाजपा नेता अतुल दुबे ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मध्यप्रदेश साशन की पूर्व मंत्री एवं वर्तमान कैविनेट मंत्री दर्जा प्राप्त इमारती देवी सुमन के साथ डबरा नगरपालिका के चुनाव में विजई हुए 15 पार्षदों की मुलाकात की जानकारी दी है, दुबे ने सोसल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि मध्यप्रदेश लघु उद्योग विकाश निगम की अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा ) इमरती देवी के नेतृत्व में डबरा नगर पालिका चुनाव में विजयी हुए 15 पार्षदों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली निवास पर पहुँचकर मुलाक़ात की है, केंद्रीय मंत्री ने सभी विजई हुए पार्षदों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं है।

ग्वालियर/डबरा:- मध्यप्रदेश में नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव जल्द ही होने वाले हैं, जिसको लेकर राजनीतिक दलों में उठापटक का दौर जारी है,ऐसे में मध्य प्रदेश शासन की पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में मध्यप्रदेश शासन में कैविनेट मंत्री दर्जा इमरती देवी सुमन भाजपा सहित अन्य दलों से विजई हुए पार्षदों को तोड़कर अपने साथ कुल 15 डबरा नगरपालिका चुनाव में विजई हुए पार्षदों को दिल्ली केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात करवाने उनके निवास पर ले पहुंची हैं, जिसमें फ़ोटो में दिख रहे 15 पार्षदों कुछ विजई पार्षद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एवं अन्य दलों से है, अन्य दलों के पार्षदों का वर्त्तमान मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में कैविनेट मंत्री दर्जा एवं पूर्व मंत्री इमारती देवी सुमन के साथ जाना शहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि डबरा नगरपालिका में कुल 30 वार्ड है जिसमे 15 अलग अलग वार्डो से पार्षद चुनाव में विजई हुए पार्षद वर्तमान में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में कैविनेट मंत्री दर्जा, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश साशन एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थ मानी जाने वाली इमरती देवी सुमन के साथ चले जाने का दावा किया जा रहा है, इमारती देवी पंचायत चुनाव एवं निकाय चुनाव में खाशा दिलचस्पी दिखा रही हैं, अभी हाल ही में हुए डबरा जनपद अध्यक्ष के चुनाव में इमरती देवी ने अपने समर्थक को अध्यक्ष का चुनाव जितवाने के लिए जनपद सदशयो को एकजूट किया था और उन्हें भी वो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलवाने दिल्ली लेकर पहुची थी उनके साथ भाजपा का जनपद अध्यक्ष बनवाने के लिए युवा भाजपा नेता और डबरा के प्रतिष्ठित व्यवसाई अतुल दुबे ने भी खास मेहनत की थी और वही मेहनत दुबे अब डबरा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री इमारती देवी सुमन के समर्थक और भाजपा के विजई हुए पार्षद को बैठाने के लिए फिर से कर रहे है जब से दुबे द्वरा फ़ोटो वीडियो सोसल मीडिया पर शेयर किए गए है तभी से पार्षदों का पूर्व मंत्री के साथ जाना चर्चा का विषय बन गया है और कई सवाल भी उठने लगे है।

More Stories
ग्वालियर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा सवार को पकड़कर उसके पास से एक 32 बोर पिस्टल व 4 जिंदा राउण्ड किये बरामद*
थाना पनिहार में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
गुणवत्तायुक्त पेट्रोल व डीजल उपलब्ध कराने के लिये पेट्रोल पंपों की जाँच जारी