Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7इंडिया गुना

*3 अगस्त को विशेष टीकाकरण महाअभियान*
*190 केंद्रों पर 30 हजार लक्ष्य के साथ लगेंगे बूस्टर डोज*

गुना। भारत की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंर्तगत कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु स्वास्थ विभाग गुना द्वारा 30 सितंबर के बीच 75 दिनों तक 18 से 59 आयु वर्ग के पात्र नागरिकों को कोविड-19 वेक्सिन का नि:शुल्क प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज लगाऐं जा रहे हे। भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की 3 अगस्त बुधवार को जिले में विशेष टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा हे जिसके तहत जिले में 190 केंद्रों पर 30 हजार लक्ष्य के साथ मुफ्त में बूस्टर डोज लगाएं जायेंगे। श्री जैन ने बताया की नगर में 12 केंद्र बनाएं गए हे जिसमें जिला चिकत्सालय के रेडक्रास भवन, बूढ़े बालाजी, केंट, कुशमोदा उपस्वास्थ केंद्र, संजीवनी क्लिनिक बजरंगगढ़ रोड, गुना रेल्वे स्टेशन, नानाखेड़ी गल्ला मंडी, जज्ज़ी बस स्टैंड, रोटरी भवन गुना, पी जी कालेज पर कोविशील्ड एवं कोवेक्सिन का प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज लगाया जाएगा। तो वही ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाऐं जा रहे हे। 18 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के जिन लोगों ने दूसरे डोज के टीका लगवाने से 6 माह अपने सम्पूर्ण कर लिए हे वह अपना मोबाइल और आधार कार्ड ले जाकर किसी भी टीकाकरण केंद्र पर अपना बूस्टर डोज का टीका लगवा सकते हे। श्री जैन ने बताया की जिले में आज दिनांक तक 54 हजार 851 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज की खुराक ले ली हे। जिले में 7 लाख 80 हजार से अधिक लोगों को बूस्टर डोज का टीका लगना शेष है। जिनको स्वास्थ विभाग द्वारा 17 व 31 अगस्त एवं सितंबर माह में 14, 28 तारीख को 18 +आयुवर्ग के नागरिकों को कोविड 19 वेक्सीन का नि:शुल्क बूस्टर डोज का जन अभियान फिर से चलाएगा।

*जिले में 20 लाख 41 हजार का हुआ टीकाकरण*

श्री जैन ने बताया की गुना जिले में आज दिनांक तक 20 लाख 40 हजार 545 लोगों का टीकाकरण हो चुका हे। जिसमें 10 लाख 5 हजार 557 लोगों को पहला डोज संपूर्ण कर लिया हे तो वही 9 लाख 80 हजार 137लोगों ने अपने दोनों डोज की खुराक ले ली हे।