
श्रीमती रामकली पत्नि श्री शोभरन पेट में दर्द होने से जिला अस्पताल भिण्ड में दिखाने आयी थी, सर्जीकल स्पेशलिस्ट डॉ प्रतीक मिश्रा द्वारा मरीज का अल्ट्रासाउण्ड की सलाह दी गई अल्ट्रासाउण्ड में पेल्विक ट्यूमर पाया गया।
सर्जीकल स्पेशलिस्ट डॉ प्रतीक मिश्रा द्वारा उनके पति को ऑपरेशन कराने की समझाइश दी गई उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कराने में किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है तथा यह जिला अस्पताल में ही निःशुल्क किया जावेगा। जिसके लिए उनके पति ऑपरेशन के लिये सहमत हो गये। श्रीमती रामकली के ऑपरेशन के लिए टीम गठित की गयी टीम में सिविल सर्जन डॉ अनिल गोयल (एनीस्थीसिया विशेषज्ञ), सर्जीकल स्पेशलिस्ट डॉ प्रतीक मिश्रा एवं नर्सिंग ऑफीसर श्रीमती श्यामा शाक्य, प्रांची पंडोरिया एवं श्वेता शर्मा को शामिल किया गया। टीम द्वारा मरीज को भर्ती कर उसकी आवश्यक जांचे करायीं। टीम द्वारा पेल्विक ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया ऑपरेशन काफी जटिल था जिसमें करीब दो घंटे का समय लगा ऑपरेशन के बाद उसका 4 किलो का पेल्विक ट्यूमर निकाला और उसको जांच हेतु भेजा गया तथा उसके परिजन काफी खुश हुये और पूरी टीम को धन्यवाद दिया।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है