बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर


कन्हरगांव – आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की पहल को आगे बढ़ाते हुए, अभियान को सफल बनाने के लिए, लोगों को जागरूक करने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव के द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा छठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली में हर घर तिरंगा का नारा बुलंद किया एवं तिरंगा हाथों में थाम कर जागरुकता एवं देशप्रेम को घर घर पहुंचाने का कार्य किया । रैली के आयोजन में संस्था के वरिष्ठ एवं प्रभारी प्राचार्य संतोष माटे, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती किरण शर्मा ,सीमा वर्मा, आशा सातफले, धनराज चौहान, श्याम किशोर बघेल, प्रवीण डोंगरे ,बलदेव पवार एवं जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा सहित समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे एवं रैली को विधिवत शांतिपूर्ण संपन्न किया गया। रैली में विद्यार्थियों के द्वारा अभूतपूर्व सहयोग प्रदान कर लोगों को जागरूक करने हेतु देशभक्ति के नारे बुलंद किए गए।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है