Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इमरती मय हुआ मध्यप्रदेश का यह विधानसभा छेत्र जनपद अध्यक्ष के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भी इमारती के समर्थक का कब्जा।


इमरती मय हुआ डबरा जनपद अध्यक्ष के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा।

ग्वालियर/ डबरा:- हाल ही में संपन्न हुए नगर पालिका के चुनावो में पार्षदों द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज आखिरकार पूर्ण हो गई जिसमे भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। सुबह 10 बजे शुरू हुई चुनाव की प्रक्रिया के दौरान भाजपा की तरफ से लक्ष्मी देवी उम्मीदवार रही वही कांग्रेस की तरफ से सुनीता राजोरिया ने ताल ठोकी जिसमे भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए एकतरफा जीत हासिल की। 30 सदस्यों वाली परिषद में जहां भाजपा प्रत्याशी को 24 मत मिले वही कांग्रेस की प्रत्याशी को मात्र 6 वोट लेकर संतोष करना पड़ा है।

*पूर्व मंत्री इमरती देवी की मेहनत रंग लाई*
इस पूरे चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इमरती देवी सुमन शुरू से सक्रिय रही जिसके परिणाम स्वरूप डबरा नगर पालिका को भाजपा का अध्यक्ष मिल सका। सूत्रों के अनुसार भाजपा के जहा 14 पार्षद चुनकर आए थे वही कांग्रेस के इस बार 10 पार्षद जीते लेकिन इमरती देवी ने अपनी राजनीतिक कुशलता से इस बार कांग्रेस पर बड़ा प्रहार करते हुए 6 पार्षदों को तोड़ने में सफल रही और अपने पार्षद को अध्यक्ष बनवाने में सफल रही। इमरती की इस राजनीतिक सूजभूज की चर्चा आज पूरे दिन आमजन में रही।

*कांग्रेस के उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल*
एक और जहां इमरती देवी सुमन अपना अध्यक्ष बनवाने में सफल रही वही दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस काबिज हुई लेकिन चुनाव प्रक्रिया के बाद कांग्रेस से चुनकर आए सतेंद्र दुबे इमरती देवी सुमन की कार्यशैली से प्रभावित होकर उनके समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली जिससे कांग्रेस को जोरदार झटका लगा।

*कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की हुई किरकिरी*
सुबह से चले पूरे घटना क्रम में जहां पूर्व मंत्री इमरती की साफ लहर दिखाई थी वही कांग्रेस से विधायक सुरेश राजे की किरकिरी हो गई। अपने पार्षदों को न संभाल पाने से लेकर कई अन्य आरोप उन पर लगे। कांग्रेस के 10 पार्षद होते हुए भी कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 6 वोट मिलना आज शहर भर में चर्चा का विषय रहा। कांग्रेस से हुई इस बेहद गंभीर चूक की सजा किसे मिलेगी यह तो अब आलाकमान को ही तय करना है लेकिन इस पूरे घटना क्रम को देखकर यह कहा जा सकता है आने वाले विधान सभा चुनाव में इसका विपरीत असर कांग्रेस पर पड़ना तय है।

*नगर का विकास मेरी प्राथमिकता: इमरती देवी*
अध्यक्ष पद पर अपने प्रत्याशी को विजय श्री दिलवाने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए इमरती देवी ने कहा की नगर पालिका के माध्यम से डबरा के चौमुखी विकास का जो जिम्मा आमजनता ने भाजपा को सौंपा है उस पर हम खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा की इस परिषद में इस बार जनता ही अध्यक्ष होगी और जनता ही उपाध्यक्ष और आमजन के सहयोग से ही उनकी छोटी से छोटी समस्या का हल निकलेंगे और शहर को सुंदर बनाएंगे। डबरा की जनता के लिए में 24 घंटे उपलब्ध हु और उनके सुख दुख में में और भाजपा हर समय खड़े रहेंगे।