पं.पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर


आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर में तिरंगा फहराने , लोगों को जागरूक करने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरडोंगरी के छात्र -छात्राओं ने रैली निकाली और नगर के मुख्य स्थलों का भ्रमण कर लोगों तक तिरंगा फहराने का संदेश पहुंचाया। देश भक्ति के नारे लगाए और लोगों से इस बार 15 अगस्त में अपने अपने घरों में झंडा फहराने का अनुरोध किया ।
। इस घर तिरंगा अभियान की फेरी में ग्राम पंचायत मोरडोंगरी खुर्द की सरपंच श्रीमति शशि शिवराज विश्वकर्मा,संकुल प्राचार्य श्रीमति आरती सिंह वर्मा,प्रभारी प्राचार्य एम. बी.सिग.,अधीक्षक बालक छात्रवास मोरडोंगरी पीआर चौरिया,ग्रामिण कृषि विस्तार अधिकारी डेहेरिया जी एवं ज्ञानशाह वाडिवा शिवराज विश्वकर्मा एवं हाई स्कूल के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।



More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…