Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*पेट्रोल पम्प पर केन में डीजल भरवाकर बिना पैसे दिये भाग जाने वाले स्कार्पियों सवार दो बदमाशों को गाड़ी सहित किया गिरफ्तार*

🔴 *पकड़े गये बदमाशों ने ग्वालियर जिले में आधा दर्जन पेट्रोल पम्पों को बनाया था निशाना।*
🔴 *बदमाशों के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो जिंदा राउण्ड किये जप्त।*
🔴 *घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कार्पियो भी पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से की जप्त।*

ग्वालियर। 10.08..2022। विगत कुछ समय से ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पम्पों पर स्कार्पियो गाड़ी सवार बदमाशों द्वारा डीजल भरवाकर धोखे से भाग जाने की घटनाएं लगातार हो रही थी। जिस पर जिले के विभिन्न थानों में स्कार्पियो सवार अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिये गये। दिनांक 10.08.2022 को *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे* जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पेट्रोल पम्प पर डीजल भरवाकर बिना पैसे दिये भाग जाने वाले बदमाशों को थाना पुरानी छावनी क्षेत्रान्तर्गत बदनापुरा रोड के आसपास सफेद रंग की स्कार्पियो में देखा गया है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पेट्रोल पम्प से डीजल भरवाकर भागने वाले बदमाशों की शिनाख्त कर कार्यवाही करने हेतु *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री अभिनव चौकसे,भापुसे* एवं *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश दण्डोतिया* को निर्देशित किया गया। एसपी ग्वालियर के निर्देश पर क्राईम ब्रांच व थाना पुरानी छावनी पुलिस की टीम बनाकर उक्त बदमाशों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर, श्री विजय भदौरिया एवं सीएसपी महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच व थाना पुरानी छावनी पुलिस की टीम को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु मुखबिर के बताये स्थान बदनापुरा भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा बदनापुरा रोड, मुलायम पेट्रोल पम्प के पास बदमाशों की सर्चिंग की गई तो मुलायम पेट्रोल पम्प के पास एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाडी खड़ी दिखी। स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को देखकर कार भगाने का प्रयास किया जिसे क्राईम ब्रांच व थाना पुरानी छावनी पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर स्कार्पियो कार सहित दो बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों की तलाशी लेने पर एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड जप्त किये गये। पकड़े गये दोनों बदमाशों से पूछताछ करने पर विगत समय में ग्वालियर जिले के आधा दर्जन पेट्रोल पम्प पर डीजल भरवाकर बिना पैसे दिये भाग जाने की घटना करना स्वीकार किया है, अन्य बारदातों के संबंध मेें भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये दोनों बदमाशों ने बताया कि वह रात्रि के समय सुनसान पेट्रोल पम्प पर जाकर गाड़ी में रखी 5-6 केनों में डीजल भरवाकर पम्प ऑपरेटर को बातों में लगाकर मौका देखकर बिना पैसे दिये गाड़ी लेकर भाग जाते थे। डबरा में इन लोगों के द्वारा केनों में डीजल भरवाकर पम्प ऑपरेटर से बिल देने के लिये कहा जब पम्प ऑपरेटर बिल निकालने लगा तभी यह दोनों बिना पैसे दिये स्कार्पियो लेकर भाग गये थे, इसी प्रकार यह लोग विभिन्न पेट्रोल पम्पों से डीजल भरवाकर धोखे से बिना पैसे दिये गाड़ी लेकर भाग जाते थे। पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ फरियादियों की रिपोर्ट पर थाना पुरानी छावनी, बिलौआ तथा डबरा में डीजल भरवाकर बिना पैसे दिये भाग जाने संबंधी धोखाधड़ी व चोरी के प्रकरण पंजीबद्व तथा थाना पुरानी छावनी में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। पकड़े गये आरोपियों द्वारा डीजल भरवाने में उपयोग की गई अलग-अलग गाड़ियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*ग्वालियर जिले में निम्न पेट्रोल पम्प पर की गई थीं बारदातें:-*
1. सुरेन्द्र ऑटो मोबाइल रायरू बीपीसीएल थाना पुरानी छावनी से कुल 18,000/-रूपये का डीजल।
2. श्रीजी ऑटो बीपीसीएल थाना पुरानी छावनी से कुल 30,930/-रूपये का डीजल।
3. रिलायन्स पेट्रोल पम्प डबरा से कुल 37,022/-रूपये का डीजल।
4. राजश्री फिलिंग आईओसीएल झांसी वायपास रमउआ डेम से कुल 35,000/-रूपये का डीजल।
5. दिव्य हाईवे एचपीसीएल बिलौआ से कुल 20,200/-रूपये का डीजल।
6. सिद्धि विनायक फिलिंग सेंटर बिलौआ से कुल 30,674/-रूपये का डीजल।

*बरामद मशरूका:-* एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड तथा एक सफेद रंग की स्कार्पियों कार।

*सराहनीय भूमिका:-* उक्त घटना का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को पकड़ने में थाना प्रभारी थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक राहुल अहिरवार, सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू, मनोज एस., विकास बाबू, आरक्षक रणवीर शर्मा, राजीव शुक्ला, सुमित शर्मा, जितेन्द्र, गौरव आर्य, अरूण पवैया थाना पुरानी टीम- उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह कुशवाह, सउनि बृजेन्द्र सिंह तोमर, प्र.आर. मथुरा प्रसाद, मदन उदैनिया की सराहनीय भूमिका रही।