कटनी में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों पर सवाल! अवैध कमाई और प्रभाव के आरोप, जांच व तबादले की उठी मांग
कटनी।
कटनी जिले में लंबे समय से एक ही थाना और चौकी में जमे पुलिसकर्मियों को लेकर जनता के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि कई पुलिस जवान पिछले 5 से 10 वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं और थाने-चौकी की पूरी व्यवस्था उन्हीं के इर्द-गिर्द संचालित हो रही है।
सूत्रों के अनुसार, जिले के कई थाना-चौकियों में आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के कर्मचारी वर्षों से जमे हुए हैं और वही पूरी कमान संभाल रहे हैं। आरोप यह भी है कि लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ रहने के कारण उन्होंने लाखों की संपत्ति अर्जित कर ली है और कथित रूप से अवैध काले धन का नेटवर्क भी बना लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मी क्षेत्र की पूरी जानकारी रखते हुए अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के बजाय उनसे जुड़े होने के आरोपों में भी घिरे रहते हैं। साथ ही यह भी आरोप है कि ये कर्मचारी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर तबादला रुकवाते हैं, जिससे थाना-चौकी की व्यवस्था और कथित वसूली तंत्र प्रभावित न हो।
जनता ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इन मामलों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का जिले से बाहर तबादला किया जाए। लोगों का मानना है कि इससे पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

More Stories
कटनी जीआरपी का बड़ा एक्शन: शातिर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3.20 लाख का माल बरामद
कटनी ब्रेकिंग : वार्ड नंबर 19 में ट्रांसफार्मर को लेकर बवाल, वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
चुनौतियों को पार कर युवा पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को सराहा यादगार बना वाइस ऑफ मीडिया कटनी का सम्मान समारोह