Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बसंत यादव रिपोर्टर

कुक्षी। नगर कुक्षी में ऐतिहासिक रक्तदान महाकुंभ का सफलतम आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण में रविवार को संपन्न हुआ। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव अंतर्गत टीम रक्तदुत पश्चिम निमाड़ मध्य प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान महाकुंभ का शुभारंभ प्रातः 9 बजे अतिथियों के कर कमलों से भारत माता का पूजन अर्चन कर ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान से हुआ। अतिथि स्वागत पश्चात रक्त दाताओं ने रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। शाम 4 बजे तक कुल 2500 यूनिट रक्तदान अलीराजपुर, बड़वानी, दाहोद,इंदौर,झाबुआ व खरगोन से पधारी टीम ने संग्रह कर इतिहास रच दिया। पूरा कृषि उपज मंडी प्रांगण तिरंगा मय होकर अमर बलिदानो के कटआउट चित्रों से सजा पटा था। कई परिवारों ने सपरिवार रक्तदान किया तो कई संगठनों ने पूरे समूह के साथ पधार कर रक्तदान में भाग लिया। टीम रक्तदान पश्चिम निमाड़ ने आगंतुक रक्त दाताओं के लिए चाय, पानी, नाश्ता व भोजन की समुचित व्यवस्था की।किसी को कोई भी परेशानियों का सामना न करना पड़े इस बात को ध्यान में रखकर 450 रक्तदुत वालंटियर,स्वास्थ्यकर्मी,निजि चिकित्सक, शासकीय चिकित्सक का अमला मौजूद रहकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। रक्तदान शिविर पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे। जहां रक्तदाताओं ने सेल्फी का लुफ्त उठाया वहीं हस्ताक्षर बोर्ड पर अपने हस्ताक्षर कर उपस्थिति भी दर्ज करवाई। पंजीयन के विभिन्न स्टाल लगाए गए थे। एक साथ 200 लोग रक्तदान कर सके ऐसी व्यवस्था पंडाल में की गई थी।रक्तदान करने वालो को एक एक पौधा भेंट किया गया। संचालन मोहन बर्फा ओर पत्रकार शैलेंद्र लड्ढा ने किया। रक्तदान महाकुंभ में वर्ल्ड बुक आँफ रिकॉर्ड के सदस्य गौरव शर्मा व राजेंद्र शुक्ला उपस्थित रहकर महाकुंभ का अवलोकन किया।
*ये रहे महाकुंभ मे विशेष रूप से उपस्थित* रक्तदान महाकुंभ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धार विभाग प्रचारक अंकित गजकेश्वर,पूर्व मण्डी अध्यक्ष व रक्तदुत टीम के संरक्षक समाजसेवी मोहन भाई पाटीदार,सिर्वी समाज के संरक्षक डॉक्टर राज बर्फा, खरगोन बड़वानी के सांसद गजेंद्रसिह सोलंकी,धार जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेड़ा, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा नेता विरेंद्रसिंह बघेल, जिला पंचायत सदस्य चंचल पाटीदार, कपिल सोलंकी, दयाराम जमरा सहित विभिन्न समाज के समाज प्रमुख उपस्थित थे। रक्तदान महाकुंभ मे कुक्षी, मनावर, गणपुर, सिरसी, कवटी, नर्मदानगर, कोणदा, लिंगवा, पिपलिया, खंडवा, निंबोल, लोहारी, अंबाडा, धूलसर, देशवाल्या, ननोदा, भंवरिया, सुसारी,कापसी,बड़ग्यार, बाग,निसरपुर,आली,बड़दा,अमलाल,सिलकुँआ,डही,बड़वानी,अलीराजपुर, खट्टाली आदि ग्राम के लोगो ने रक्तदान कर निभाई अपनी भुमिका।भोजन व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी फायर बिग्रेड टीम सुसारी ने सम्भाली।आयोजन समिति के अध्यक्ष विक्रम चोयल सहित सभी सदस्यो ने आभार व्यक्त किया।