ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर

प्रभात पट्टन विकासखंड के ग्राम देवगांव के पंचायती कुएं में 27 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है बताया जा रहा है कि युवक शौच जाने का बोलकर घर से निकला था सोमवार शाम से युवक का पता नही था आज उसका शव मिला है ।
ग्राम देवगांव के पंचायती कुएं में मंगलवार सुबह देवगांव निवासी प्रदीप पुत्र रामराव 27 साल शव मिला है प्रदीप के बड़े भाई सुभाष ने बताया कि उसका भाई सुबह शौच जाने का बोलकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वह
घर वापस नहीं आया उसकी खोजबिन की गई लेकिन वह कही दिखाई नही दिया सुबह शव मिलने की सूचना पर पंचायती कुएं पर जाकर देखा तो वहां प्रदीप ही था । प्रदीप के शव को प्रभात पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*