
हरदा- 35 वर्षीय सतीश बिझाड़े की शादी हरदा जिले के टिमरनी तहसील के आलमपुर गांव में रहने वाली संगोता तिलवारी से वर्ष 2020 में हुई थी। पत्नी संगोता वन विभाग रहटगांव रेंज के प्रोडक्शन में वनरक्षक के पद पर तैनात थी सतीश और संगोता हरदा शहर की महाराणा प्रताप कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे ।आपसी विवाद और झगड़ा तलाक तक जा पहुंचा था बावजूद इसके दोनों साथ रहते थे 17 अप्रैल को किराए के मकान में सतीश ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले पत्नी को व्हाट्सएप पर मैसेज कर कहा था कि मैं जा रहा हूं किसी नौकरी वाले से दूसरी शादी कर लेना।

जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को संगोता तिलवारी वनरक्षक रहटगांव में ड्यूटी पर गई हुई थी । सुबह ड्यूटी से वापस लौटी और दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला तब आरोपी महिला ने डायल 100 को सूचना दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा सतीश फांसी के फंदे पर लटका मिला ,मृतक सतीश ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जो पुलिस की जांच में मौके पर उसके कमरे से बरामद किया था सुसाइड नोट में अपनी पत्नी पर प्रताड़ित करने की बात लिखी गई थी। पुलिस ने सतीश के सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी पत्नी पर धारा 306 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था तब से अभी तक आरोपी पत्नी संगोता तिलवारी फरार चल रही थी ।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राकेश गौर ने बताया कि आरोपी पत्नी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना