
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जनपद पंचायत हरदा के पंचायत समन्वय अधिकारी राहुल सिंह को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। राहुल सिंह के निलंबन की यह कार्यवाही सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण में रुचि न लेने पर की गई है। जारी आदेश अनुसार निलंबन अवधि में श्री सिंह का मुख्यालय जिला पंचायत हरदा रहेगा।

इसके अलावा कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने ग्राम मांदला के रोजगार सहायक रामहेत बिल्लोरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को ग्राम मांदला में ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आयोजित शिविर में श्री बिल्लोरे अनुपस्थित पाए गए थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना