Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोहन शर्मा न्यूज़24×7इंडिया गुना

*17 अगस्त को तीसरा बूस्टर डोज महाअभियान का हुआ शुभारंभ*

*बुधवार को 190 केंद्रों पर 30 हजार लक्ष्य के विरुद्ध 16 हजार 400 को लगे बूस्टर डोज*

*94 हजार से अधिक लोगों ने लगवाया बूस्टर डोज*

गुना। भारत की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंर्तगत कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु स्वास्थ विभाग गुना द्वारा 30 सितंबर के बीच 75 दिनों तक 18 से 59 आयु वर्ग के पात्र नागरिकों को कोविड-19 वेक्सिन का नि:शुल्क प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज लगाऐं जा रहे हे। भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की बुधवार को जिले में तीसरा बूस्टर डोज का विशेष टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। जिसके तहत जिले में 190 केंद्रों पर 30 हजार लक्ष्य के विरुद्ध 16 हजार 400 लोगों को मुफ्त में बूस्टर डोज लगाएं गए।। श्री जैन ने बताया की जिले में आज दिनांक तक 94 हजार से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज की खुराक ले ली हे। जिले में 7 लाख 35 हजार से अधिक लोगों को बूस्टर डोज का टीका लगना शेष हे।
श्री जैन ने बताया की महाअभियान के दिवस रोटरी भवन में बने केंद्र पर सबसे अधिक 175 लोगों को बूस्टर डोज लगाए गए। नगर में 11 केंद्र बनाएं गए हे जिसमे जिला चिकत्सालय के रेडक्रास भवन, बूढ़े बालाजी, केंट, कुशमोदा उपस्वास्थ केंद्र, संजीवनी क्लिनिक बजरंगगढ़ रोड, गुना रेल्वे स्टेशन, नानाखेड़ी गल्ला मंडी, जज्ज़ी बस स्टैंड, रोटरी भवन गुना में कोविशील्ड एवं कोवेक्सिन का प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज लगाएं गए। तो वही महाअभियान को सफल बनाने बुधवार को भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर सुदर्शन कुशवाह एवं शहरी नोडल अधिकारी डाक्टर सरोजनी जेम्स बेक ने नगर में बने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। और टीकाकरण कराने आए लोगों से चर्चा कर उनके रिश्तेदार एवं मित्रों को बूस्टर डोज लगवाने का आग्रह किया। श्री जैन ने बताया की नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर बूस्टर डोज लगाऐं जा रहे हे। 18 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के जिन लोगों ने दूसरे डोज के टीका लगवाने से 6 माह अपने सम्पूर्ण कर लिए हे वह अपना मोबाइल और आधार कार्ड ले जाकर किसी भी टीकाकरण केंद्र पर अपना बूस्टर डोज का टीका लगवा सकते हे।
*जिले में 20 लाख 80 हजार का हुआ टीकाकरण*

श्री जैन ने बताया की गुना जिले में आज दिनांक तक 20 लाख 80 हजार 144 लोगों का टीकाकरण हो चुका हे। जिसमें 10 लाख 5 हजार 833 लोगों को पहला डोज संपूर्ण कर लिया हे तो वही 9 लाख 80 हजार 501 लोगों ने अपने दोनों डोज की खुराक ले ली हे।