संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित उर्मिला नंदन शर्मा






ग्राम पीपली में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर एकता विद्या विहार पिपली में रंगा रंग कार्यक्रम किया (ब्यूरो चीफू पंडित उर्मिला शर्मा)ग्राम पीपली में एकता विद्या विहार स्कूल में जन्म अष्टमी के अवसर पर संस्था में मुख्य अतिथि पत्रकार संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवम संभागीय डिविजन ब्यूरो चीफ पंडित नन्दन शर्मा पत्रकार महोदय के सानिध्य व संस्था प्रधान सन्तोष काग व विद्यालयीन स्टाप की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के चित्र का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया साथ ही श्रीमती रक्षा सतपुड़ा मैम द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाई गई ।बच्चो द्वारा नाटक , फैंसी ड्रेश जिसमे राधा कृष्ण ,नन्दबाबा , यसोदा मैया , सुदामा ,बाल ग्वाल आदि बनकर प्रस्तुति दी गई । बच्चो द्वारा नृत्य ,गीत कहानी भी प्रस्तुत की गई ।बाल गोपालो ने मटकी भी फोड़ी ।कार्यक्रम का संचालन हितेश जी चोयल ने किया तथा शिक्षिका श्रीमती ललिता सिंदड़ मैम द्वारा कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियो का आभार व्यक्त किया गया ।साथ ही बच्चो को माखन मिश्री का प्रसाद बाटा गया ।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।