विशाल भौरासे रिपोर्टर

——————————————-
बांधों, जलाशयों पर सतत निगरानी रखी जाए
—————————————–
राहत राशि के प्रकरण एक सप्ताह के अंदर मंजूर हो जाएं
—————————————-
विशाल भौरासे रिपोर्टर
बैतूल।कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने जिले में निरंतर हो रही वर्षा के दृष्टिगत प्रशासनिक एवं मैदानी अधिकारियों को सजग रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बांधों एवं जलाशयों पर 24 घंटे निरंतर निगरानी रखी जाए। जो जल संरचनाएं बसाहटों को प्रभावित कर सकती है, वहां विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
सोमवार को आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि आरबीसी 6(4) के तहत वर्षा से हुई नुकसानी के प्रकरणों में शीघ्रता से कार्रवाई की जाए। अधिकतम सात दिवस के अंदर राहत का प्रकरण स्वीकृत हो जाना चाहिए।
कहीं भी दूषित पेयजल प्रदाय न हो
————————-
कलेक्टर ने नगरीय निकायों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक जगह शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। कहीं भी दूषित पेयजल की आपूर्ति न हो।
मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए भी स्वास्थ्य अमला पूरी तरह सजग रहे एवं आवश्यक एहतियाती कदम उठाए। कहीं भी संक्रामक बीमारी की स्थिति न बने। मैदानी क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले के पास पर्याप्त मात्रा में जरूरी दवाएं मौजूद रहे।
छात्रावासों में भी सतत निगरानी रखी जाए। कोई भी छात्र-छात्रा के बीमार होने पर तुरंत उचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। छात्रावासों के वार्डन निकटतम खंड चिकित्सा अधिकारी के संपर्क में रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी भी सतत अपने मोबाइल चालू रखें। कोई भी आवश्यकता पड़ने पर तुरंत उपचार सुनिश्चित किया जाए। चिकित्सा स्टाफ किसी भी स्थान पर तत्परता से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहे।
क्षतिग्रस्त पुल-पुलियाओं पर भी रहे नजर
————————————–
कलेक्टर ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल-पुलियाओं पर भी नजर रखी जाए। कहीं भी कोई दुर्घटना की स्थिति न बने, इस बात के लिए प्रशासनिक एवं विभागीय अमला सजग रहे। जहां मरम्मत की आवश्यकता पड़ती है, वहां तत्काल मरम्मत करवाई जाए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है