Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के मार्गदर्शन मे भव्य एंव विशाल राम नवमी में सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था को लेकर निरंतर नजर रखी जा रही है…..

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल के मार्गदर्शन मे भव्य एंव विशाल राम नवमी में सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था को लेकर निरंतर नजर रखी जा रही है…..

 

प्रशासन एवं पुलिस द्वारा मंदिर में किए गए इंतजाम से श्रद्धालु यात्रीगण बहुत खुश नजर आ रहे हैं। SP महोदय के मार्गदर्शन मे कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे को व्यवस्थाओं के दृष्टिगत मौजूद सभी दुकानदार व यात्री धन्यवाद अदा कर रहे हैं,क्योंकि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर स्थानीय स्तर से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी प्रयासरत व कार्यरत दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस, होमगार्ड, महिला पुलिस, ड्रोन कैमरे,बैरिकेटिंग, पार्किंग, स्वच्छ पेजयल, यातायात प्रबंधन, प्रकाश एवं विद्युत आदि की मंदिर में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विभिन्न विभागों द्वारा अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर रामनवमी को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

आयोजित रामनवमी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर SP महोदय, SDPO, स्थानीय पुलिस और मंदिर व्यवस्थापकों द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की गई और भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से श्रद्धालु गदगद(खुश) नजर आ रहे हैं। जय श्री राम के जयकारों के साथ दरबार गुंज उठ रहा है l

श्रद्धालु जहां निजी वाहनों से प्रभू श्री राम के दर्शनों को पहुंच रहे हैं l तो वहीं बड़ी संख्या में भक्त पदयात्रा कर भी राम मंदिर तक पहुंच रहे हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर स्थानीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दिन-रात एक किए हुए हैं। सम्पूर्ण मंदिर क्षेत्र मे पुलिस अधिकारी पुलिस प्रभारी के रूप में तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

 

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..