महेश गणावा रिपोर्टर





आजाद नगर (भाबरा) में खाद व्यापारी के द्वारा किसानों को अधिक भाव में खाद बेचा जा रहा था जिसकी शिकायत 14-8-2022 को लिखित में विनोद पिता रतनसिंह सेमलिया ग्राम अमनकुआ ने कृषि विभाग के अधिकारीओ से की।
विनोद के द्वारा बताया गया के चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित उषा ट्रेडिंग कंपनी प्रो. सुरेस धाकरे की दुकान से 5 थैली यूरिया प्रति थैली ₹ 350 की दर से खरीदी। जिसका कुल मूल्य ₹ 1750 हुआ। ओर प्रवीण पिता हाबू निनामा ग्राम रोलीगाँव ने शिकायत में कहा के 3 थैली यूरिया खाद की ₹450 में खरीदी। जिसका कुल मूल्य ₹1350 हुआ।
कृषि विभाग के अधिकारी मानसिंह चंगोड़ की टीम के द्वारा जब जांच की गई तो पाया गया कि किसानों को उपर व्यापारी ₹350 से ₹450 मैं प्रति यूरिया खाद की बोरी बेचते पाया गया है जबकि शासन द्वारा निर्धारित रेट 266 है ।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने ऊषा ट्रेडिंग कंपनी प्रोप्राइटर सुरेस धाकरे की दुकान का पंचनामा बनाकर स्टाक चेक कर माल जप्त कर लिया गया हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है