Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मनीष ऋषीश्वर की रिपोर्ट

भिंड जिले की गोहद जनपद के ग्राम पंचायत गुर्रयांची में आयोजित ग्राम सभा मे महिला सरपंच निर्वाचित होने पर भी सरपंच के दायित्वों का निर्वहन वहां पदस्थ सचिव एवं रोजगार सहायक की उपस्थिति में सरपंच के ससुर कामेश्वर सिंह करते दिख रहे हैं,असल मे निरमा देवी गुर्रयांची पंचायत से सरपंच निर्वाचित हुईं है लेकिन वहां उनकी अनुपस्थिति साफ दिख रही है,हालांकि अन्य निर्वाचित उप सरपंच मेम्बर जो महिला हैं उनकी जगह भी सभी पुरुष बैठे दिखाई दे रहे हैं।
एक तरफ सरकार महिलाओं को 50% आरक्षण देकर उनको आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुरुष प्रधान देश मे महिला सरपंच निर्वाचित होकर भी रूढ़िवादी परंपराओं की पाबंदियां झेलती दिखाई दे रही हैं,मामला गोहद की गुर्रयांची पंचायत का है जहां बीते रोज 24/08/2022 को ग्राम सभा की बैठक में महिलाओं की भागीदारी शून्य है जहां महिला निर्वाचित तो हुई हैं लेकिन बैठक में उनके दायित्व ससुर या पति सम्भालते देखे जा सकते हैं।
जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को ग्राम सभा मे स्वयं को उपस्थित होना अनिवार्य किया था वहीं लेकिन महिलाओं के पति और ससुर ने ग्राम सभा मे भाग लेकर बता दिया है कि महिलाएं तो केवल चूल्हा चौका करने के लिए ही हैं सरपंची तो उनके ससुर या पति ही करेंगे,हालांकि मुख्यमंत्री के निर्देशों की साफ अवेहलना होने के बाद अब देखना लाजमी होगा कि ऐसी ज्यादातर पंचायतों का विकास महिला सरपंच अपने घरों में रहकर और बिना ग्राम सभा में जाए अपने ससुर व पति के बलबूते कैसे कर पाएंगी…?हालांकि पूरे मामले पर जिला पंचायत सीईओ जेके जैन ने कार्यवाही की बात कही है,और उन्होंने मुख्यमंत्री के आदेश की अवेहलना होना भी बताया है व कार्यवाही की भी बात कह रहे हैं,जब जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह जी से बात की तो उन्होंने कहा कि ये माननीय मुख्यमंत्री के आदेश की अवेहलना है और में स्वयं जाकर गांव में सभा करवाउंगी, अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही होती है।