Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
October 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

बाला प्रसाद साहू रिपोर्टर

मैहर:- स्वतंत्रता के 75वे में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में ब्रहद वृक्षारोपण हेतु हरा भरा मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत 3 चरणों में 75 लाख पौधे रोपने का निर्णय लिया है। जिसे लेकर प्रदेशभर में बैठकों का दौर जारी है इसी क्रम में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बदेरा मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय भदनपुर पहाड़ में संपन्न हुई। जहां मुख्य अतिथि के रूप पर ब्रहद वृक्षारोपण अभियान के बदेरा मंडल प्रभारी प्रसन्न पटेल पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो अध्यक्ष अनूप सिंह बुंदेला (राजा भैया) ने की। तो वहीं कार्यक्रम में मंच का संचालन महामंत्री गौरव जायसवाल ने किया। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। वहीं मंडल के अंतर्गत आने वाले हर ग्राम पंचायत के प्रभारी नियुक्त किए गए। जिनमें सभी गांवो को मिलाकर कुल 40 प्रभारियों की नियुक्तियां की गई। इस अभियान के बदेरा मंडल प्रभारी प्रसन्न सिंह पटेल ने सभी को संबोधित करते हुए, इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। श्री प्रसन्न ने बताया कि युवा मोर्चा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान शुरू करने जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रदेश में 75 लाख पौधे रोपे जाएंगे। जिनमें से 25 लाख पौधे सतना जिले में भाजयुमो ने रोपने का निर्णय लिया है। जो कि इसकी तीन चरणों में समाप्ति होगी। पहला 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर, दूसरा 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर और तीसरा चरण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पौधें रोपे जाएंगे। वही भाजयुमो बदेरा मंडल अध्यक्ष श्री अनूप सिंह बुंदेला ने कहा कि इस अभियान को जन अभियान बनाना है और वृक्षारोपण के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति अपने नैतिक कर्तव्य का निर्वहन करना है हम प्रत्येक कार्य के लिए प्रकृति पर निर्भर हैं प्रकृति हमे सब कुछ प्रदान करती है इसलिए हमारा भी कर्तव्य है कि हम प्रकृति का संवर्धन करें। वही महामंत्री श्री गौरव जायसवाल ने मंच संचालन के दौरान बताया कि इस महा अभियान के लिए युवा मोर्चा बदेरा ने आज मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संचालन समिति गठित की गई है जो जन-जन को जोड़कर इस महाअभियान को सार्थक करेंगे। इस अवसर पर बैठक में भाजयुमो बदेरा मंडल उपाध्यक्ष अमन वर्मा, प्रदीप सेन, दिलीप बर्मन, अनूप कुशवाहा मंत्री विनय जायसवाल, दुलीचंद बुनकर, विनोद पटेल, रोहित सिंह, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ शुक्ला एवं मीडिया प्रभारी मनीष जायसवाल, आदर्श पटेल, अरविंद द्विवेदी, रजनीश शुक्ला,अर्जुन जायसवाल, हरिओम सिंगरहा, अभय राज पांडे, अभी ठाकुर, अजय दहिया, रोहित जायसवाल, छोटकई प्रजापति, अनिल सिंह रघुवंशी, देवेंद्र द्विवेदी,अशोक कुमार पटेल कार्यालय मंत्री राहुल बर्मन, दिनेश कोल, राजेंद्र साहू अभिषेक जाटव रामप्रवेश सिंह रघुवंशी संजय सिंह गौड़ योगेंद्र नामदेव रवि पाल सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।