*मेहगांव थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक संपन्न*
मेहगांव -गणेश चतुर्थी सहित आने वाले त्योहारों को लेकर बुधवार को मेहगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रुप से एसडीएम वरुण अवस्थी एवं एसडीओपी राजेश सिंह राठौर ने नगर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करने वाले सभी भक्तों को निर्देशित किया कि रात 10:00 बजे के बाद कोई लाउडस्पीकर नहीं बजाएगा गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के दिन कोई भी अपने साथ नदी तालाब पर बच्चों को नहीं ले जाएंगे नगर में कितनी जगह ताल हैं जहां गणेश प्रतिमा विसर्जन होता है उन्हें चिन्हित कर पुलिस बल लगाया जाएगा एसडीएम बरुन अवस्थी ने अपील करते हुए कहा कि आज श्री भगवान गणेश जी की प्रतिमा नगर में विराजमान हो रही है जिसकी सूचना मेहगांव थाने में दें जिससे कि आप की प्रतिमा पंडाल की सुरक्षा हेतु पुलिस बल आप की झांकी पर पहुंचा कर आपकी एवं नगर की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन आपका सहयोग कर सकें इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ द्वारका प्रसाद शर्मा थाना प्रभारी परशुराम अहिरवार नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है