बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर



चांदामेटा / परासिया :- फ्लावर वेल हायर सेकेंडरी स्कूल चांदामेटा में शालेय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ । यह समापन कार्यक्रम संस्था के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल जैन और प्राचार्य आरसी तिवारी की विशेष उपस्थिति में हुआ । प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा , मोहखेड़, सौसर, पांढुर्णा , चौरई , अमरवाड़ा और परासिया ब्लॉक के 14 से 19 वर्ष के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता में निर्णायक एवं चयनकर्ता की भूमिका योगेश रुखमंद, कपिल टेकाम ,प्रकाश यादव , रविंद्र नाथ, मोहम्मद राशिद , वसीम खान , असलम खान , संजीव आनदेव आदि ने निभाई । इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता मंडला में भाग लेंगे प्रतियोगिता के सफल संचालन में फ्लावरवेल प्रबंध समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है