Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

राजोद-प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी पर्व पर रानीखेड़ी के राजा का नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण हुआ नगर भ्रमण मे समिति के कार्यकर्ताओं व महिलाओं द्वारा जगह जगह नृत्य किए गए। भगवान गणेश जी का कई जगहों पर स्वागत व पूजा अर्चना की गई। नगर भ्रमण माँ अन्नपूर्णा धाकड़ धर्मशाला रानीखेड़ी पर समाप्त हुआ जहाँ पर भगवान गणेश को राजाधिराज के रूप ऊँचे मंच पर विराजित किए गए। जिसके पश्चात बप्पा की महाआरती उतारी गई, महाआरती श्री राधेश्याम बद्रीलाल जी ठन्ना द्वारा ₹5100/- की बोली लगाकर उतारी गई। महाआरती के पश्चात हनुमान चालीसा पाठ किया गया। जिसके पश्चात पुरा माहौल गणपति बप्पा मोरिया….अगले बरस तु जल्दी आ के जयकारों से गूंज उठा। महाप्रसादी के रूप में समिति व नगर वासियों के सहयोग से नगर भोज का आयोजन किया गया। श्री धाकड़ गणेशउत्सव समिति रानीखेड़ी द्वारा समस्त नगर वासियों व सकल धाकड़ पंच रानीखेड़ी का आभार व्यक्त किया। व गाँव के वरिष्ठ जनों द्वारा समिति को सफल आयोजन की बधाई दी गई। गणेश जी की छोटी व बड़ी प्रतिमाओं को श्री कोटेश्वर महादेव पर विसर्जित किया गया।