Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मेहगांव अशासकीय विद्यालयों में बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर अभाविप के कार्यकर्ता ने बीईओ को ज्ञापन सौंपा*

*अभाविप के कार्यकर्ता ने बीईओ को ज्ञापन सौंपा*

मेहगांव:–अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेहगांव के कार्यकर्ता ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया और बताया कि विकासखण्ड में कई अशासकीय विद्यालय शासन के द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार संचालित नही हो रहे हैं कई विद्यालयों में छात्रों के बैठने के लिए पर्याप्त कमरे नही है, खेल का मैदान नही है, शुद्ध पेयजल की सुविधा न होने कारण अधिकांश छात्र बीमारियों से ग्रसित होते रहते हैं। अशासकीय विद्यालयों के स्टाफ सूची में शिक्षको के नाम दूसरे है और अध्यापन कार्य किन्ही अन्य अपात्र शिक्षको से कराया जा रहा है विद्यालयो में छात्रों को लाने व जाने के लिए कंडम वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। जो विद्यालयों शासन के मापदंड के अनुसार संचालित नही हो रहे उन पर कार्यवाही करने की मांग कि।इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सचिन भदौरिया, भाग संयोजक अवनीश त्यागी, नगर मंत्री प्रशांत शर्मा, आकाश बाथम, विपिन बघेल, कृष्णकांत राजौरिया, लालू राजपूत, देवेश बघेल, मनीष बघेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754