स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

*मुख्य बाजार में शाम 6 से रात्रि 11 बजे तक चार पहिया वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध लिया निर्णय*
खिलचीपुर।आगामी नवरात्रि दशहरे पर्व को लेकर थाना परिसर में एस डी एम पल्लवी वेध, एस डी ओ पी आनंद राय , टी आई रविंद्र चावरीया, की मोजुदगी में शांति समिति के बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में नवरात्रि पर्व को लेकर झांकी समिति के सदस्यो से कार्यक्रम,गरबा आदि की जानकारी लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए वही एस डी एम पल्लवी वेध ने कहा की विसर्जन के लिए नाहरदा परिसर का चयन किया गया यह की व्यवस्था नगर परिषद करेगी उन्होंने विसर्जन के लिए क्रेन भी उपलब्ध कराने की बात कही। वही सदस्यो की मांग पर नवरात्रि पर्व पर शाम 6 से रात्रि 11 बजे तक मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया । दशहरे पर्व की जानकारी भी ली ।
कालाजी की बल्डी पर चोरी की वारदातो का मामला भी उठा जिस पर एस डी ओ पी ने रात्रि ने यह पर पुलिस पेट्रोलिंग के निर्देश दिए । वही पाईंट बनाने कि बात भी कही इस मौके पर नायब तहसीलदार विकास रघुवंशी,जेई दीपक सोलंकी, विधुत प्रभारी कमलेश शर्मा, नपा पूनमचंद साहूं , नपा ज्ञानेंद्र चौहान, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता,पार्षद संदीप शर्मा, ललित वर्मा, श्याम बिहारी सेन, झांकी समिति सदस्य , एन एस एस टीम एवं गणमान्य नागरिक आदि मोजूद थे!!

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है