Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

जनपद पंचायत परासिया की ग्राम पंचायत तिगाई में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है लाख नहीं लग भग 20 लाख रुपए का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है कुछ माह पूर्व ग्राम पंचायत तिगाई के पुर्व सरपंच धर्मचंद यदुवंशी और भुवनलाल यादवंशी सहित कुछ ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत की थी उसके बाद जनपद परासिया समन्वयक अधिकारी रमेश वासनिक ने ग्राम पंचायत तिगाई में मौका स्थल पर उपस्थित होकर जांच की गई समन्वयक अधिकारी रमेश वासनिक ने बताया जिसके समस्त बिंदुओं की जांच की गई जांच में यह पाया गया कि नल जल योजना के लिए 1798219 रूपए खर्च की गई वही पंचायत भवन मरम्मत के लिए 115031 रुपए की राशि खर्च की गई वही ग्राम पंचायत हेतु कार्यालय के लिए फर्नीचर एवं अन्य सामग्री पर खर्च किया गया 100111 रुपए की राशि खर्च की गई वही मुर्मीकरण के लिए 75600 कुल मिलाकर 2088961 रूपए की राशि शब्दों में बीस लाख अठ्ठासी हजार नो सो इकसठ रुपए की राशि वसूली योग प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है वहीं सरपंच मुरारी साहू सचिव देवेंद्र विश्वकर्मा ने बताया हमने विधिवत ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर उक्त निर्माण कार्य को पूर्ण किया है हमारे ऊपर जबरन आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश की जा रही है जांच में वर्तमान सचिव अर्जुन कावले ने कुछ दस्तावेज जांच अधिकारी को उपलब्ध नहीं करा पाए होंगे इसलिए राशि वसूली योग दिखाई दे रही है जबकि सभी निर्माण कार्य को शासन की गाइडलाइन अनुसार उपयंत्री से मूल्यांकन के उपरांत सी सी जारी कर फाइनल किया गया है कुछ निर्माण कार्यों की सी सी जारी करना शेष है ग्राम वासियों के कहने पर कुछ राशि मंदिर में लगाई गई थी संपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध कराया जाएगा
वही गांव के कुछ ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच धर्मचंद यदुवंशी के कार्यकाल के निर्माण कार्यो की भी शिकायत की है जिसकी जांच होना बाकी है